{"_id":"5c2f9d86bdec2256fa2693c8","slug":"51546624390-bhadohi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"कार के धक्के से युवक घायल","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
कार के धक्के से युवक घायल
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
भदोही। भदोही-मोढ़ मार्ग स्थित अकेलवां गांव के पास शुक्रवार की शाम में कार की चपेट में आकर एक बाइक सवार गंभीर रूप से घायल हो गया। घटना के बाद चालक कार छोड़कर मौके से फरार हो गया। ग्रामीणों से सूचना पाकर मौके पर पहुंची पुलिस कार कोतवाली उठा लाई जबकि घायल को राजकीय एंबुलेंस से महाराजा बलवंत सिंह अस्पताल में भर्ती कराया गया।
घायल अजीत मिश्रा (25) जौनपुर जनपद के मीरगंज निवासी है। शुक्रवार को वह अपनी बाइक से किसी काम के लिए भदोही आया था। सायं चार बजे घर वापसी के दौरान जब अकेलवां से गुजर रहा था तभी सामने आ रही कार ने उसे टक्कर मार दी जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गया। घटना में उसकी बाइक भी बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गई। ग्रामीणों की सूचना पर 108 एंबुलेंस ने उसे राजकीय अस्पताल पहुंचाया जहां से गंभीर हाल में उसे रेफर कर दिया गया। घटना की जानकारी होने के बाद घायल युवक के परिजन अस्पताल पहुंच गए थे।