{"_id":"5be72ab0bdec22695873cdb6","slug":"51541876400-bhadohi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"जमीन विवाद में चटकी लाठियां, 19 घायल","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
जमीन विवाद में चटकी लाठियां, 19 घायल
Updated Sun, 11 Nov 2018 12:30 AM IST
विज्ञापन
गोपीगंज। कोतवाली क्षेत्र के कई गांवों में शनिवार को जमीन के विवाद में दो पक्षों के बीच लाठियां चटकीं। दोनों तरफ से करीब 19 लोग घायल हो गए, जिसमें तीन की हालत चिंताजनक बताई जा रही है। पुलिस केस दर्ज कर मामले की छानबीन शुरू कर दी है।
पाली भिड़िउरा गांव में शनिवार की सुबह जमीन के विवाद में दो पक्षों के बीच मारपीट हो गई। इसमें पार्वती देवी (65) पत्नी हरिश्चंद्र, कृष्णावती (55) पत्नी शिवकांत, मीरा पांडेय (20) पुत्री शिवकांत, गुड़िया पांडेय (18) पुत्री बटेश्वर घायल हो गईं। आरोप है कि गांव के कुछ लोग जमीन के विवाद में उनके यहां लाठी डंडे से लैस होकर आए और मारपीट कर घायल कर दिया। पुलिस ने घायलों का मेडिकल कराया। इसी तरह ककराही गांव में हुई मारपीट में सोनी देवी (45) पत्नी धर्मराज, सावित्री देवी पत्नी ओमकार घायल हो गईं। पुलिस केस दर्ज कर मामले की छानबीन कर रही है। सारीपुर उमरपुर गांव में मारपीट के दौरान बेला देवी (55) पत्नी चिंतामणि, शेषमणि यादव (49) और राजकुमारी (45) पत्नी कमलेश कुमार घायल हो गई। पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर घायलों का मेडिकल कराया। इसी तरह बलापुर रोही गांव में जमीन के विवाद को लेकर के दो पक्षों में मारपीट हो गई। इसमें एक पक्ष से गायत्री देवी (25) पत्नी अशोक कुमार, लालजी (50), राकेश कुमार (43), अजय कुमार (34), शीला देवी (24) पत्नी मन्नालाल गौतम, मैना देवी (45) पत्नी लालजी गौतम, राजन (06) पुत्र अजय कुमार गौतम, अशोक कुमार (32) तथा दूसरे पक्ष से राजाराम (60), हरिशंकर गौतम (35) घायल हो गए। सभी का उपचार सीएचसी गोपीगंज में कराया गया। अशोक कुमार, राजन और राजाराम की हालत गंभीर होने पर जिला अस्पताल रेफर किया गया। दोनों पक्षों की ओर से मुकदमा दर्ज कराया गया।