फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bhadohi News ›   दस हजर का इनामी चढ़ा पुलिस के हत्थे

दस हजर का इनामी चढ़ा पुलिस के हत्थे

Wed, 03 Oct 2018 01:12 AM IST
Updated Wed, 03 Oct 2018 01:12 AM IST
विज्ञापन
दस हजर का इनामी चढ़ा पुलिस के हत्थे
भदोही। जीआरपी ने मंगलवार को भदोही रेलवे स्टेशन से दस हजार रुपये के इनामी समेत दो बदमाशों को गिरफ्तार कर लिया। तलाशी में उनके पास से चोरी के चार मोबाइल और आभूषण बरामद हुए हैं। स्टेशन पर बदमाशों के मौजूद होने की सूचना मिलने पर पुलिस सक्रिय हो गई थी। इलाहाबाद जीआरपी एसपी हिंमांशु कुमार ने इस कार्रवाई के लिए भदोही जीआरपी को इनाम की घोषणा की है। जीआरपी इंचार्ज विनय कुमार सिंह ने बताया कि मुखबिर से सूचना मिलने के बाद स्टेशन पहुंची टीम ने रात करीब 11 बजे दोनो को गिरफ्तार कर लिया गया। तलाशी लेने पर उनके पास से चार चोरी के मोबाइल और जेवरात आदि बरामद हुए। बरामद सामान की कीमत ढाई लाख रुपये बताई है। गिरफ्तार सुनील कुमार उपाध्याय सुरियावां थाना क्षेत्र का तथा रघुबर राम गाजीपुर जनपद का निवासी बताए गए हैं। सुरियावां के सुनील पर इलाहाबाद जीआरपी एसपी ने पहले से 10 हजार का इनाम घोषित किया हुआ है तथा वह पूर्व में भी जेल जा चुका है। उसके खिलाफ विभिन्न थानों में कई मुकदमे दर्ज हैं। जीआरपी इंचार्ज ने बताया कि भदोही जीआरपी की इस बड़ी सफलता पर कप्तान ने इनाम की घोषणा की है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed