{"_id":"5c12a51442c7925ce84ea25e","slug":"41544725780-bhadohi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"प्रेमी को बनाया बंधक, पंचायत के बाद छोड़ा","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
प्रेमी को बनाया बंधक, पंचायत के बाद छोड़ा
Updated Fri, 14 Dec 2018 12:35 AM IST
विज्ञापन
विज्ञापन
चौरी। इलाके के एक गांव में बुधवार रात बीए की छात्रा को अपने साथ ले जाने के लिए आया प्रेमी ग्रामीणों के हत्थे चढ़ गया। पिटाई करने के बाद ग्रामीणों ने उसे बंधक बना लिया। आरोपी के परिजनों के आने के बाद घंटों पंचायत में विचार-विमर्श के बाद उसे छोड़ा गया। पंचायत में युवक ने माफीनामा लिखा।
बुधवार रात में भदोही कोतवाली क्षेत्र का एक युवक चौरी के एक गांव में बीए की छात्रा से मिलने आया था। बताया जा रहा है कि युवक छात्रा को अपने साथ ले जाने की फिराक में था। गांव के रास्ते में छात्रा को देख किसी ने परिजनों को सूचना दी। इस दौरान छात्रा के परिवार वाले और ग्रामीण वहां पहुंच गए। ग्रामीणों ने युवक को बंधक बनाने के बाद उसके परिजनों को बुलाया। बाद में पंचायत में माफीनामा देने के बाद युवक को छोड़ा गया।