{"_id":"5c06c1b5bdec22415c7d110d","slug":"41543946677-bhadohi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"तीन स्थानों पर ताला चटकाकर हजारों की चोरी","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
तीन स्थानों पर ताला चटकाकर हजारों की चोरी
Updated Tue, 04 Dec 2018 11:58 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
सुरियावां। थानाक्षेत्र के तीन अलग-अलग स्थानों पर सोमवार रात चोरों ने ताला चटकाकर नगदी समेत हजारों के सामान पर हाथ साफ कर दिया। सूचना पर पुलिस ने मौका-मुआयना किया।
महजूदा-शुकुलपुर मार्ग पर शुकुलपर निवासी शिवशंकर तिवारी की किराने की दुकान है। प्रतिदिन की तरह सोमवार की रात में वह दुकान बंद कर घर चले गए। देर रात चोरों ने शटर का लॉक काटकर एक बोरी सोड़ा, छह पेटी सरसों के तेल, दो मोबाइल सेट और 12 हजार नगद उठा ले गए। मंगलवार सुबह शिवशंकर दुकान पर आए तो शटर का लॉक कटा देखकर अवाक रह गए। दुकानदार ने थाने में शिकायत की। इसी तरह महजूदा गांव के रामजीत यादव के घर का ताला तोड़कर चोरों ने नगदी, आभूषण समेत हजारों की चोरी की। रामजीत के परिवार वाले प्रतिदिन की तरह सोमवार रात में भोजन आदि करने के बाद अपने-अपने कमरे में जाकर सो गए। रात में आए चोरो ने घर के बाहर बने कमरे के दरवाजे का ताला तोड़कर बक्सा, अटैची और बैग में रखे 10 हजार रुपये, सोने की चैन, सोने की मांगपेटी, 500 ग्राम चांदी की पेटी और कीमती साड़ियां उठा ले गए। भोर में करीब तीन बजे रामजीत की पत्नी अशर्फ़ी देवी ने कमरे का दरवाजा खुला देखा तो परेशान हो गई। घर से करीब पांच सौ मीटर की दूरी पर एक खेत में बक्से, अटैची टूटे मिले। सूचना पर पहुंची यूपी-100 पुलिस ने मौका-मुआयना किया। इसी तरह बहरैची में मातृ शिशु कल्याण केंद्र के पास राधेश्याम मिश्र की रखी चाय-पान की गुमटी की ताला तोड़कर चोर सामान उठा ले गए। पीड़ित के मुताबिक चोरों ने करीब तीन हजार का सामान चुराया।