फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bhadohi News ›   बालिका के साथ दुष्कर्म का आरोप, आरोपी गिरफ्तार

बालिका के साथ दुष्कर्म का आरोप, आरोपी गिरफ्तार

Wed, 24 Oct 2018 12:52 AM IST
Updated Wed, 24 Oct 2018 12:52 AM IST
विज्ञापन
बालिका के साथ दुष्कर्म का आरोप, आरोपी गिरफ्तार
गोपीगंज। थाना क्षेत्र के एक गांव में सोमवार की शाम को एक 10 साल की बालिका के साथ युवक ने दुष्कर्म किया। बच्ची की मां की तहरीर पर पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर आरोपी को गिरफ्तार कर लिया। साथ ही पीड़िता को मेडिकल के लिए भेज दिया। बिहार के छपरा जिले के ताजपुर फुलवरिया निवासी राजू गौतम (22) गोपीगंज कृषि मंडी उत्पादन समिति में पल्लेदारी का काम करता है। आरोप है कि पड़ोसी गांव की 10 वर्षीय बालिका सोमवार शाम को अपने घर के पास खेल रही थी। इस दौरान किसी काम से वहां पहुंचा युवक मुंह दबाकर उसे पास एक झाड़ी में उठा ले गया और उसके साथ दुष्कर्म किया। कुछ देर बाद खून से लथपथ बालिका घर पहुंची तो परिजन अवाक रह गए। उसके रोने की आवाज सुनकर आसपास के लोगों की भीड़ जुट गई। परिजनों के पूछने पर बालिका ने आपबीती बताई। इसके बाद परिजनों ने इसकी सूूचना पुलिस को दी। पुलिस ने जांच पड़ताल के बाद मंगलवार को उसकी मां की तहरीर पर मुकदमा दर्ज कर आरोपी को गिरफ्तार कर लिया। वहीं, बालिका को मेडिकल के लिए मिर्जापुर भेजा गया है। इस घटना से गांव वालों में रोष है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed