फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bhadohi News ›   40 सजायाफ्ता कैदी जाएंगे सेंट्रल जेल

40 सजायाफ्ता कैदी जाएंगे सेंट्रल जेल

Mon, 15 Apr 2019 11:27 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Mon, 15 Apr 2019 11:27 PM IST
विज्ञापन
40 सजायाफ्ता कैदी जाएंगे सेंट्रल जेल

विज्ञापन
ज्ञानपुर। जिला कारागार में आजीवन कारावास की सजा काट रहे 40 सजायाफ्ता कैदियों को सेंट्रल जेल वाराणसी शिफ्ट किया जाएगा। सुरक्षा के मद्देनजर कारागार प्रशासन की ओर से इसकी संस्तुति की गई थी। उच्चाधिकारियों की ओर से हरी झंडी मिलने के बाद आगे की कार्रवाई की जाएगी।

जिला जेल, ज्ञानपुर की क्षमता 114 कैदियों को रखने की है, लेकिन इस समय कुल 306 कैदी बंद हैं। कैदियों की यह संख्या ढाई गुना से भी अधिक है। जेल की क्षमता पांच महिला कैदियों को रखने की है, लेकिन उनकी भी संख्या 15 है। 306 कैदियों में से विभिन्न मामलों में आजीवन कारावास की सजा भुगत रहे 40 कैदियों को सेंट्रल जेल भेजने की तैयारी कर ली गई है। बैरकों में क्षमता से अधिक कैदियों को रखने से उन्हें काफी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। कैदी अधिक होने से जेल प्रशासन को दिक्कतों का सामना करना पड़ता है। खाने से लेकर अन्य सुविधाएं कैदियों को ठीक से नहीं मिल पा रही थीं। इसको संज्ञान में लेते हुए जेल प्रशासन की ओर से 40 सजायाफ्ता कैदियों को सेंट्रल जेल वाराणसी भेजने की संस्तुति की गई थी। माना जा रहा है कि जल्द ही उच्चाधिकारियों की ओर से हरी झंडी मिल जाएगी। साथ ही नए जिला जेल के लिए कुछ जमीन का अधिग्रहण कर लिया गया है, थोड़ी और जमीन अधिग्रहीत करने की तैयारी है। मूसीलाटपुर में एक हजार बंदियों की क्षमता वाला जेल का निर्माण प्रस्तावित है। जेल अधीक्षक कृष्ण मुरारी ने कहा कि क्षमता से अधिक कैदी होने से परेशानी हो रही है। 40 सजायाफ्ता कैदियों को सेंट्रल जेल भेजने का प्रस्ताव भेजा गया है। आदेश मिलने पर आगे की कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed