गोपीगंज। राजस्थान के जयपुर में सड़क हादसे में मृत मजदूर मनोज कुमार का शव बुधवार को कांजी हाउस में पहुंचा तो परिवार में कोहराम मच गया। सभी का रो-रोकर बुरा हाल हो गया। कांजी हाउस निवासी मनोज (37) राजस्थान के जयपुर में रहकर एक कालीन कंपनी में काम करता था। रविवार को वहीं एक सड़क हादसे में वह गंभीर रुप से घायल हो गया था। उपचार के लिए अस्पताल ले जाते समय उसने रास्ते में दम तोड़ दिया था।
घटना की जानकारी पर परिजन सोमवार को जयपुर के लिए रवाना हो गए थे। जयपुर में पोस्टमार्टम के बाद बुधवार की सुबह एंबुलेंस से शव आने के बाद परिजनों का रो-रो कर बुरा हाल था। पति का शव देख पत्नी संगीता बेहोश हो जा रही थी। मृतक मनोज तीन बच्चों का पिता भी बताया गया है। पुत्री सुमन, पुत्र राजा एवं रोहित पिता के शव को देखकर गमगीन रहे।