{"_id":"5c63035dbdec22089f03bb9b","slug":"201549992797-bhadohi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"पेड़ में फंदे से लटका मिला मजदूर का शव, सनसनी","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
औराई। कोतवाली क्षेत्र के घोसिया नगर के गढ़ई मोहल्ले में सोमवार रात एक मजदूर ने कदंब के पेड़ पर फंदे से लटककर अपनी जान दे दी। सुबह उसका शव पेड़ से लटका मिला। मृतक बिहार के छपरा का रहने वाला बताया जा रहा है। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। छपरा के सारंग दिघवार थानाक्षेत्र के पुरुषोत्तमपुर गांव निवासी मुन्ना सिंह (50) घोसिया के रूस्तम चौधरी के अहाते में रहता था। वह यहीं पर साफ-सफाई करता था। दो दिन पहले वह अपने घर से लौटा था। सोमवार की रात करीब 10 बजे अहाते के समीप कदंब के पेड़ में फंदे से लटककर उसने जान दे दी। लघुशंका गए लोगों ने देखा तो शोर मचाया। सुबह घटना तेजी से फैली। जानकारी मिलने के बाद पहुंची पुुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजकर छानबीन शुरू कर दी। आसपास के लोगों की मानें तो मुन्ना काफी खुशमिजाज किस्म का व्यक्ति था। उसकी मौत का कारण स्पष्ट नहीं हो सका है। सीओ औराई रामकरन ने कहा कि घटना के बारे में परिवार वालों को बताया गया है। मामले की जांच की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की ब्रेकिंग अपडेट।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।