फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bhadohi News ›   5 हजार का इनामी बदमाश धराया

5 हजार का इनामी बदमाश धराया

Sun, 18 Nov 2018 11:31 PM IST
Updated Sun, 18 Nov 2018 11:31 PM IST
विज्ञापन
5 हजार का इनामी बदमाश धराया

विज्ञापन

भदोही। कोतवाली पुलिस ने रविवार को पांच हजार के इनामी बदमाश ओमिंदर को गिरफ्तार करने में सफलता पाई है। गिरफ्तार व्यक्ति के खिलाफ भदोही कोतवाली में पाक्सो एक्ट समेत अन्य धाराओं में मुकदमा दर्ज है। पुलिस अधीक्षक राजेश एस द्वारा उस पर पांच हजार का पुरस्कार की भी घोषणा की गई थी।
रविवार को पुलिस उपाधीक्षक अभिषेक कुमार पांडेय ने बताया कि मार्च में वादी परदेशी सरोज पुत्र फौदी राम सरोज निवासी लालीपुर ने अपने बेटी के अपरहण का मुकदमा दर्ज कराया था। जिसमे तीन अन्य आरोपियों लक्ष्मी देवी निवासी द्वारिका दिल्ली, नवल मिश्रा निवासी मुजफ्फरपुर, संतपाल गुज्जर निवासी गौतमबुद्ध नगर को पहले ही गिरफ्तार कर न्यायालय में प्रस्तुत किया जा चुका था। फरार चौथे आरोपी ओमिंदर की तलाश की जा रही थी। बताया कि मुखबिर से सूचना मिली थी कि रविवार को चौथा आरोपी ओमिंदर भदोही रेलवे स्टेशन से कहीं भागने की फिराक में है। जिसे भोर में दबिश देकर गिरफ्तार कर लिया गया। ओमिंदर भी गौतमबुद्ध नगर का निवासी है।
विज्ञापन

सीओ ने बताया कि ओमिंदर की गिरफ्तारी पर पुलिस अधीक्षक ने गिरफ्तार करने वाली पुलिस टीम को पुरस्कृत करने की घोषणा की है। गिरफ्तार करने वाली टीम में कोतवाली प्रभारी नवीन कुमार तिवारी, निरीक्षक रामजी यादव तथा कांस्टेबव मनोज कुमार राय, राधेश्याम कुशवाहा, तुफैल अहमद आदि रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed