फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bhadohi News ›   दुष्कर्म के आरोपी पर एक और मुकदमा

दुष्कर्म के आरोपी पर एक और मुकदमा

Wed, 24 Apr 2019 11:39 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Wed, 24 Apr 2019 11:39 PM IST
विज्ञापन
दुष्कर्म के आरोपी पर एक और मुकदमा

विज्ञापन
चौरी। थानाक्षेत्र के एक गांव में युवती से दुष्कर्म के बाद वीडियो वायरल करने का मामला तूल पकड़ने लगा है। पीड़िता की मां की तहरीर पर पुलिस ने आरोपी शिवम सिंह के खिलाफ एक और मुकदमा दर्ज कर दिया है, हालांकि अब तक गिरफ्तारी नहीं हो सकी है। इसको लेकर पीड़ित परिवार भयभीत हैं।
चार अप्रैल को चौरी के एक गांव की किशोरी ने थाने में तहरीर देकर आरोप लगाया था कि शिवम सिंह नामक युवक ने उसके घर में घुसकर दुष्कर्म किया। पुलिस ने इस मामले में आरोपी के खिलाफ पांच अप्रैल को दुष्कर्म और पाक्सो एक्ट में मुकदमा दर्ज किया, लेकिन आरोपी की गिरफ्तारी से पुलिस बचती रही।
विज्ञापन

अभी यह मामला ठंडा भी नहीं हुआ था कि गांव की एक दूसरी युवती ने आरोपी के भाई पर दुराचार का आरोप लगा दिया। इस मामले में भी पीड़ित की तहरीर पुलिस ने आरोपी के भाई के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर जाच पड़ताल शुरू कर दी। पीड़िताओं पर दबाव बनाने के लिए आरोपियों ने एक आपत्तिजनक वीडियो भी वायरल कर दिया था और धमकाने लगे कि मामले को रफादफा कर लो। धमकी से भयभीत होकर पीड़िता की मां ने आरोपी शिवम सिंह सहित चार लोगों के खिलाफ कई धाराओं में मुकदमा दर्ज कराया।
विज्ञापन
विज्ञापन

इनमें एक पीड़िता की मां ने पुलिस पर आरोपियों को बचाने का आरोप लगाया। कहा कि अगर पुलिस गिरफ्तार कर लेती तो उसके परिवार को धमकी नहीं मिलती। कहा कि 20 दिन से अधिक मामला हो चुका है, लेकिन पुलिस दोनों आरोपियों को अब तक गिरफ्तार नहीं कर सकी। एएसपी डॉ. संजय कुमार ने कहा कि पुलिस आरोपियों की तलाश कर रही है। दोनों फरार चल रहे हैं। जल्द ही गिरफ्तारी हो जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed