फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bhadohi News ›   6 के विरुद्ध विद्युत चोरी की तहरीर

6 के विरुद्ध विद्युत चोरी की तहरीर

Thu, 28 Mar 2019 01:10 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Thu, 28 Mar 2019 01:10 AM IST
विज्ञापन
6 के विरुद्ध विद्युत चोरी की तहरीर

विज्ञापन
भदोही। विद्युत विभाग की टीम के बुधवार को नगर में सघन जांच अभियान के दौरान छह लोगों को अनियमित विद्युत उपयोग करते पाया। सभी के खिलाफ कोतवाली में तहरीर दी गई है। इसके अलावा बकाए में 46 लोगों के कनेक्शन काट दिए गए जबकि 10.50 लाख रुपये बकाया वसूला गया। अभियान में रहे टाऊन एसडीओ गोविंद प्रसाद ने कहा कि अब डोर टू डोर बकाया वसूली पर जोर दिया जा रहा है। उन्होंने कटियामारों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की चेतावनी दी।
बुधवार को टीम के सदस्यों ने काजीपुर, स्टेशन रोड, पीरखांपुर रोड, मुल्ला तालाब आदि में जांच की। इस दौरान 46 बड़े बकायादारों के कनेक्शन काटने के अलावा साढ़े 10 लाख वसूले गए। इस दौरान ऐसे 6 लोग पकड़ में आए जो मीटर बाईपास कर विद्युत उपयोग कर रहे थे। सभी के खिलाफ जेई धमेंद्र गुप्ता ने कोतवाली में तहरीर दी है।
विज्ञापन

एसडीओ ने बताया कि अब डोर टू डोर जांच होगी। किसी को छोड़ा नहीं जाएगा। बकाएदारों के खिलाफ वसूली के लिए आरसी जारी होगी। ऐसे बहुत से लोग हैं जिन्होंने कनेक्शन तो लिया है लेकिन मीटर बाईपास कर बिजली इस्तेमाल कर रहे हैं। अभियान में अवर अभियंता धर्मेंद्र गुप्ता, विनोद यादव, रामबहादुर भारती समेत एक दर्जन कर्मी शामिल थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed