{"_id":"5beb1ee6bdec2269ae77409e","slug":"191542135526-bhadohi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"ट्रेन पर चढ़ते समय युवक गिरकर घायल","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
ट्रेन पर चढ़ते समय युवक गिरकर घायल
Updated Wed, 14 Nov 2018 01:12 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
लालानगर। ज्ञानपुर रोड रेलवे स्टेशन पर पटना-अहमदाबाद एक्सप्रेस ट्रेन में चढ़ते समय ज्ञानपुर क्षेत्र के मिल्की गांव निवासी स्वामी दुबे (40) प्लेटफार्म पर गिरकर गंभीर रूप से घायल हो गया। प्लेटफॉर्म पर ड्यूटी कर रहे आरपीएफ कांस्टेबल कृष्ण मुरारी ने 108 नंबर पर कॉल किया, लेकिन एंबुलेंस नहीं पहुंचने पर ऑटो से उसे सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पहुंचाया गया, जहां उसकी गंभीर स्थिति देखते अन्यत्र के लिए रेफर कर दिया गया। बताया जाता है कि पटना-अहमदाबाद एक्सप्रेस भारी भीड़ के साथ ज्ञानपुर रोड रेलवे स्टेशन पर पहुंची थी। स्वामी दुबे भीड़ में धक्कामुक्की करते हुए किसी तरह ट्रेन के गेट के पास घुसने के लिए प्रयास कर रहा था कि ट्रेन चल दी। उसी बीच भीड़ के दबाव में युवक ट्रेन से प्लेटफॉर्म पर गिर गया।
--
विज्ञापन
--