{"_id":"5bad2fe8867a5501a176532f","slug":"191538076648-bhadohi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"आपूर्ति निरीक्षक ने आत्महत्या की","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
आपूर्ति निरीक्षक ने आत्महत्या की
Updated Fri, 28 Sep 2018 01:09 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
ज्ञानपुर। भदोही तहसील में तैनात आपूर्ति निरीक्षक विजय प्रताप यादव (58) ने बुधवार देर रात फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। ज्ञानपुर स्थित किराए के कमरे में सुबह उनका शव पंखे के सहारे फंदे पर लटकता हुआ मिला। परिजनों के आने पर पुलिस ने दरवाजा तोड़कर शव को उतारा और पोस्टमार्टम के लिए भेजा। प्रतापगढ़ जिले के रानीगंज थाना क्षेत्र के भगुवा चुंगी निवासी विजय प्रताप ढाई वर्ष पहले आपूर्ति निरीक्षक के पद पर स्थानांतरित होकर भदोही आए थे। इससे पहले वह प्रतापगढ़ जिला आपूर्ति कार्यालय में बाबू थे। यहां ज्ञानपुर के राजा बाजार मोहल्ले में कुंवर अनंत नारायण इंटर कालेज के समीप किराए पर कमरा लेकर अकेले रहते थे। बृहस्पतिवार को सुबह वह काफी देर तक कमरे से बाहर नहीं निकले तो पड़ोस में रहने वाले एक युवक ने पानी भरने के लिए उन्हें जगाने का प्रयास किया। अंदर कोई गतिविधि नहीं होने पर उसने पड़ोस के मकान पर जाकर खिड़की से अंदर झांका तो विजय प्रताप गमछे के फंदे से लटके हुए थे। तत्काल इसकी सूचना पुलिस को दी गई। कुछ देर बाद ज्ञानपुर कोतवाली पुलिस के अलावा एडीएम, एसडीएम और डीएसओ समेत आपूर्ति विभाग के अधिकारी व कर्मचारी पहुंच गए। प्रतापगढ़ से दोपहर बाद उनके परिजनों के आने पर पुलिस ने दरवाजा तोड़कर शव को उतारा और पोस्टमार्टम के लिए भेजा। परिजनों ने बताया कि विजय प्रताप एक दिन पहले ही घर से लौटे थे। उन्होंने किन हालातों में यह कदम उठाया, समझ से परे है। पुलिस अधीक्षक राजेश एस ने कहा कि इस मामले में ज्ञानपुर इंस्पेक्टर से रिपोर्ट मांगी गई है। जांच रिपोर्ट आने के बाद आगे की कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन