फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bhadohi News ›   अमरौना में संभ्रांतजनों के साथ की अधिकारियों ने बैठक

अमरौना में संभ्रांतजनों के साथ की अधिकारियों ने बैठक

Sat, 23 Jun 2018 12:56 AM IST
Updated Sat, 23 Jun 2018 12:56 AM IST
विज्ञापन
अमरौना में संभ्रांतजनों के साथ की अधिकारियों ने बैठक
नगर के फत्तूपुर अमरौना में ईद के दिन दो वर्गों में हुए विवाद के बाद से प्रशासन वहां शांति बहाली के लिए प्रयासरत है। पहले दिन ही दोनों पक्षों के युवकों की गिरफ्तारी के बाद वहां तैनात पुलिस और पीएसी के चलते स्थिति सामान्य हो गई है। फिर भी शुक्रवार को एसडीएम सुनील कुमार और सीओ अभिषेक कुमार पांडेय ने मोहल्ले में लोगों के साथ बैठककर शांति बहाली में सहयोग मांगा।
विज्ञापन

सीओ ने लोगों से कहा कि निर्दोष लोगों को परेशान नहीं किया जाएगा। सपा जिलाध्यक्ष मो.आरिफ सिद्दीकी ने कहा कि दलितों की सुरक्षा की जिम्मेदारी सबकी है। हाजी इलियास अंसारी ने कहा कि सभी वर्ग मिलजुल कर रहें। एसडीएम ने दोनो वर्गों के 5-5 लोगों के नाम और संपर्क नंबर लिए। बैठक को नगर पंचायत चेयरमैन विजय सोनकर ने भी संबोधित किया। इस अवसर पर अपना दल जिलाध्यक्ष डीएम सिंह, दानिश रूमी सिद्दीकी, कामिल अंसारी, कल्लन, रामजीत गौतम, अकील सिद्दीकी, खालिद गुड्डूू, सैफ अंसारी, इमामुद्दीन अंसारी, हाफिज रियाज, फकरे आलम, आदि रहेे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed