फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bhadohi News ›   चालक और खलासी को अचेत कर ट्रक लूटा

चालक और खलासी को अचेत कर ट्रक लूटा

Mon, 04 Dec 2017 12:22 AM IST
Updated Mon, 04 Dec 2017 12:22 AM IST
विज्ञापन
चालक और खलासी को अचेत कर ट्रक लूटा
लालानगर/गोपीगंज। थानाक्षेत्र के पर्वतपुर गांव के समीप जीटी रोड के किनारे रविवार को सुबह गाजियाबाद से माल लादकर हल्दिया जा रहे चालक और खलासी को अचेत कर बदमाशों ने ट्रक लूट लिया। चालक और खलासी को जहरीला पदार्थ खिलाने के बाद हाथ-पैर बांधकर खेत में फेंक दिया। सुबह दोनों अचेतावस्था में पड़े मिले। खबर मिलते ही पुलिस दोनों को गोपीगंज सीएचसी में भर्ती कराया। प्राथमिक उपचार के बाद दोनों को जिला अस्पताल रेफर किया गया। रविवार को सुबह राजमार्ग पर पर्वतपुर गांव के समीप सड़क के किनारे दो अज्ञात युवक अबूझ हाल में अचेतावस्था में पड़े मिले। आसपास के लोगों की नजर पड़ी तो वहां भीड़ लग गई। दोनों के हाथ और पैर सुतली की रस्सी से बंधे हुए थे। ग्रामीणों ने इसकी सूचना पुलिस को दी। मौके पर पहुंची पुलिस ने दोनों को एंबुलेंस से सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पहुंचाया। सीएचसी में प्राथमिक उपचार के बाद चालक और खलासी को जिला चिकित्सालय ज्ञानपुर रेफर किया गया। एएसपी डॉ. संजय कुमार ने भी घटनास्थल पर जाकर जायजा लिया। जिला अस्पताल में होश आने के बाद दोनों की पहचान मिंटू यादव (30) और प्रदीप यादव (25) निवासी गया, बिहार के रूप मे हुई। चालक मिंटू यादव ने बताया कि वह ट्रक चलाकर परिवार का जीविकोपार्जन करता है। ट्रक पर माल लेकर हल्दिया पश्चिम बंगाल जा रहे थे। हंडिया के समीप कुछ लोग वाराणसी जाने की बात कहकर ट्रक में बैठ गए। रास्ते में नशीला पदार्थ खिलाकर अचेत कर दिया। ट्रक का पता नहीं चल पाया है। उसके बाद खुद को अस्पताल में पाया। अपर पुलिस अधीक्षक डॉ. संजय कुमार ने कहा कि चालक की तहरीर पर केस दर्ज कर पुलिस मामले की छानबीन कर रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed