फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bhadohi News ›   निर्माणाधीन अंडरपास ब्रिज से टकराया ट्रेलर,चालक-खलासी गंभीर

निर्माणाधीन अंडरपास ब्रिज से टकराया ट्रेलर,चालक-खलासी गंभीर

Mon, 06 May 2019 12:23 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Mon, 06 May 2019 12:23 AM IST
विज्ञापन
निर्माणाधीन अंडरपास ब्रिज से टकराया ट्रेलर,चालक-खलासी गंभीर
लालानगर। कोतवाली क्षेत्र के अमवां के पास रविवार की भोर में राजमार्ग पर तेज रफ्तार ट्रेलर निर्माणाधीन अंडरपास से टकरा गया। हादसे में ट्रेलर के चालक और खलासी गंभीर रूप से घायल हो गए। पुलिस ने क्षतिग्रस्त ट्रेलर को सड़क से हटवाकर यातायात बहाल कराया। वहीं, दोनों घायलों को सीएचसी पहुंचाया, जहां से चिकित्सकों ने जिला अस्पताल रेफर कर दिया। राजस्थान के जयपुर निवासी चालक गिरधारीलाल गुर्जर (28) और खलासी विकास कुमार (22) भोर में ट्रेलर पर सामान लादकर वाराणसी से इलाहाबाद की ओर जा रहे थे। अमवां के पास चालक को झपकी आने से ट्रेलर अनियंत्रित होकर निर्माणाधीन अंडरपास से जा टकराया। टक्कर जोरदार होने से वाहन के आगे का हिस्सा क्षतिग्रस्त हो गया और चालक व खलासी केबिन में फंसकर लहूलुहान हो गए। मौके पर जुटे लोगों ने किसी तरह दोनों को निकाल कर पुलिस को सूचना दी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed