फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bhadohi News ›   बिहार निवासी अधेड़ की संदिग्ध हाल में मौत

बिहार निवासी अधेड़ की संदिग्ध हाल में मौत

Sat, 01 Dec 2018 12:15 AM IST
Updated Sat, 01 Dec 2018 12:15 AM IST
विज्ञापन
बिहार निवासी अधेड़ की संदिग्ध हाल में मौत
बिहार निवासी अधेड़ की संदिग्ध हाल में मौत
विज्ञापन

पुलिस के संज्ञान में नहीं है मामला
अमर उजाला ब्यूरो
भदोही। कोतवाली अंतर्गत नगर के चौरी रोड बड़ी बाग मैदान के समीप किराए के मकान में रह रहे एक अधेड़ मिस्त्री की बीती रात संदिग्ध हाल में मौत हो गई। बताया जा रहा है कि मृतक बिहार प्रांत से आकर यहां भवन मिस्त्री का कार्य करता था। शुक्रवार को सुबह पड़ोसियों को जानकारी हुई तो लोगों ने आर्थिक सहायता कर उसका शव उसके घर (बिहार) भेजवा दिया। पुलिस को मामले की जानकारी नहीं है।

जानकारी हो कि अहमद नामक 55 वर्षीय अधेड़ भवन मिस्त्री था। चौरी रोड पर एक मकान किराए पर लेकर रहता था। वहां आसपास बिहार के कुछ और लोग भी रहते हैं। मजदूरों ने बताया कि रोज की तरह अहमद गुरुवार की रात घर आकर खाना बनाया और भोजन कर सो गया लेकिन सुबह नहीं उठा। काफी देर तक जब उसका घर नहीं खुला तो आस पास के लोगों को संदेह हुआ। तब दरवाजा तोड़ कर अंदर जाकर देखा तो वह मृत पड़ा था। पड़ोसियों का कहना है कि अहमद शराब का आदि था और बीमार भी रहता था। लोगों को आशंका है कि नशे की लत के चलते उसकी मौत हुई होगी। पुलिस ने कहा है कि मामला उसके संज्ञान में नहीं है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed