{"_id":"5a47e1214f1c1b35338b5a41","slug":"181514660129-bhadohi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"ट्रक से 20 मवेशी बरामद, चार पशु तस्कर गिरफ्तार","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
ट्रक से 20 मवेशी बरामद, चार पशु तस्कर गिरफ्तार
Updated Sun, 31 Dec 2017 12:57 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
ट्रक से 20 मवेशी बरामद, चार पशु तस्कर गिरफ्तार
ऊंज। हाइवे पर पशु तस्करी के खिलाफ चलाए गए अभियान के बाद भी तस्कर बाज नहीं आ रहे हैं। शुक्रवार की रात गश्त के दौरान कलिंजरा मोड़ पर ऊंज पुलिस ने वध के लिए जा रहे 20 मवेशियों को ट्रक से बरामद किया। चार पशु तस्करों को गिरफ्तार कर जेल भेजा गया। एसपी सचिंद्र पटेल के निर्देश पर सीओ रामकरन और एसओ ऊंज सुनील वर्मा के नेतृत्व में पशु तस्करी के खिलाफ टीम गठित की गई है। मुखबिर की सूचना पर शुक्रवार की रात कलिंजरा मोड़ के पास वाराणसी से इलाहाबाद की ओर जा रहे ट्रक बीआर 26 ई 6692 को रोककर पुलिस ने चेकिंग किया। तलाशी के दौरान ट्रक से 20 भैस और भैंसा बरामद हुए। पुलिस ने गिरफ्तार चारो तस्कर रुकसात खान, साइज खान निवासी गया बिहार, बनौर खान, रियाजू खान निवासी गढ़वा झारखंड के खिलाफ पशु क्रूरता अधिनियम का केस दर्ज कर जेल भेजा। पुलिस ने बरामद ट्रक का परमिट निरस्त करने के लिए आरटीओ विभाग को रिपोर्ट भेजी।