फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bhadohi News ›   हिस्ट्रीशीटर को पकड़ने गई पुलिस टीम पर हमला

हिस्ट्रीशीटर को पकड़ने गई पुलिस टीम पर हमला

Sun, 12 Nov 2017 12:42 AM IST
Updated Sun, 12 Nov 2017 12:42 AM IST
विज्ञापन
हिस्ट्रीशीटर को पकड़ने गई पुलिस टीम पर हमला
औराई (भदोही)।
विज्ञापन

अहिमनपुर गांव में हिस्ट्रीशीटर को पकड़ने गई पुलिस टीम पर शनिवार को हिस्ट्रीशीटर और बस्ती के लोगों ने हमला कर दिया। चौकी इंचार्ज का हाथ ऐंठकर पिटाई करने के बाद तमंचे से गोली चला दी। हालांकि वह बच गए। बस्ती के महिला-पुरुषों ने पुलिसपर ईंट-पत्थर भी चलाए। पुलिस को जान बचाकर भागना पड़ा। पुलिस ने चौकी इंचार्ज की तहरीर पर इस मामले में केस दर्ज कर आरोपियों की तलाश शुरू कर दी।

औराई थानाक्षेत्र के अहिमनपुर गांव निवासी संतोष कुमार औराई थाने का हिस्ट्रीशीटर है। आरोप है कि वह शनिवार को सुबह साढ़े सात बजे के आसपास अहिमनपुर में एक दूकान पर कुछ लोगों के साथ विवाद और गाली-गलौज कर रहा था। सूचना पर खमरिया चौकी इंचार्ज आलोक श्रीवास्तव होमगार्ड रमेश यादव के साथ पहुंचे और उसे समझाने लगे। इसी बीच बात आगे बढ़ी तो संतोष ने चौकी इंचार्ज का हाथ पकड़कर ऐंठ दिया और उनकी पिटाई कर दी। तमंचे से गोली भी चलाई गई। संतोष के पक्ष में बस्ती के और लोग भी लामबंद हो गए। महिलाएं और पुरुष चौकी इंचार्ज और होमगार्ड पर ईंट-पत्थर चलाने लगे। किसी तरह जान बचाकर दोनों भागे। जानकारी मिलते ही यूपी-100 के दो वाहन और औराई थानाध्यक्ष मौके पर पहुंच गए। लेकिन, आरोपी संतोष और उसके पक्ष के लोग फरार हो गए। चौकी इंचार्ज की तहरीर पर पुलिस ने आरोपी संतोष और अन्य लोगों के खिलाफ धारा 147, 148, 149, 332, 353 और 307 आईपीसी के तहत केस दर्ज कर उपद्रव करने वालों की तलाश शुरू कर दी है। इस मामले में एसपी सचींद्र पटेल ने बताया कि मुकदमा दर्ज कर लिया गया है। विधिक कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed