{"_id":"595d36844f1c1b481d8b45ea","slug":"181499281028-bhadohi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"युवक ने कटकर दी जान","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
युवक ने कटकर दी जान
Updated Thu, 06 Jul 2017 12:27 AM IST
विज्ञापन
मोढ़ (भदोही)। सुरियावां थाना के बनकट और बदलीपुर रेलवे फाटक के बीच बदलीपुर गांव में क्षेत्र के बलिभद्रपुर गांव निवासी दसरथ गौतम (27) ने बुधवार को अबूझ हाल में ट्रेन से कटकर जान दे दी।
बताया जाता है कि युवक दोपहर में लोकमान्य तिलक से गोरखपुर जाने वाली ट्रेन की चपेट में आ गया था। मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। बलिभद्रपुर गांव निवासी दशरथ मुंबई में रहकर व्यापार करता था। बताया जाता है कि मंगलवार को ही वह गांव आया था लेकिन घर न जाकर किसी रिश्तेदारी में चला गया। इसी बीच, बुधवार को दोपहर बाद उसकी क्षतविक्षत लाश रेलवे ट्रैक पर मिली। आसपास मौजूद लोगों की सूचना पहुंचे गांव वालों ने शव की शिनाख्त की। सुरियावां एसओ सुनील वर्मा ने कहा कि युवक की ट्रेन से गिरने के कारण मौत हो गई। शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है। जबकि आसपास रहने वाले लोगों ने बताया कि युवक ने ट्रेन के सामने कूदकर जान दे दी। युवक शादीशुदा बताया जा रहा है। उसकी दो पुत्रियां हैं।