फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bhadohi News ›   पुलिस को चुनौती देकर चोरों ने उड़ाया हजारों का सामान

पुलिस को चुनौती देकर चोरों ने उड़ाया हजारों का सामान

Fri, 29 Mar 2019 11:46 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Fri, 29 Mar 2019 11:46 PM IST
विज्ञापन
पुलिस को चुनौती देकर चोरों ने उड़ाया हजारों का सामान

विज्ञापन
औराई। चोरों के आतंक से अब तक सुरक्षित माना जाने वाला औराई तहसील क्षेत्र में पुलिस को चुनौती देकर चोरों ने बृहस्पतिवार की रात सुरेश यादव नामक व्यक्ति की गुमटी को निशाना बनाते हुए हजारों रुपए के सामानों पर हाथ साफ कर दिया।

लोगों का मानना है कि तहसील रोड पर 24 घंटे एसडीएम से लेकर अन्य छोटे-बड़े अधिकारियों का आवागमन होता रहता है। सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र, विकास खंड कार्यालय, राजकीय महिला महाविद्यालय, तहसील मुख्यालय, चीनी मिल, माधोसिंह रेलवे स्टेशन जैसे प्रमुख कार्यालय मौजूद हैं। बावजूद इसके तहसील रोड पर गुमटी में जनरल स्टोर चलाकर जीविकोपार्जन कर रहे सुरेश यादव की दुकान में चोरों ने हाथ मार लिया। जबकि थाने की पुलिस लोकसभा चुनाव में ऐसे कृत्य करने वालों के खिलाफ कार्रवाई न कर सभ्रांतों को ही चिह्नित करती आ रही है। चुनाव आचार संहिता का भी असर घटनाओं को अंजाम देने वाले चोरों पर नहीं पड़ रहा है। पुलिस के पूरी तरह से निष्क्रिय पड़े जाने से क्षेत्र के लोगों में भय बनता जा रहा है। लोगों ने पुलि स अधीक्षक का ध्यान आकृष्ट कराते हुए औराई पुलिस की कार्यप्रणाली की जांच कराकर गश्त बढ़ाने और चोरी की घटनाओं पर अंकुश लगाने की मांग की है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed