{"_id":"5c9d1374bdec22142d5e4cb0","slug":"171553798004-bhadohi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"मामूली विवाद में वृद्धा की हत्या","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
मामूली विवाद में वृद्धा की हत्या
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
चौरी। थानाक्षेत्र के बरदहां गांव में बुधवार रात मारपीट के दौरान गला दबने से एक वृद्धा की मौत हो गई। घटना से परिवार में कोहराम मच गया। पुलिस ने हत्या का मुकदमा दर्ज कर लिया है।
बुधवार शाम बच्चों के विवाद में देवनारायण कहार और नन्हू कहार के परिजनों के बीच किसी बात को लेकर मारपीट हो गई। ग्रामीणों ने दोनों पक्षों को किसी तरह समझा-बुझाकर शांत कराया। आरोप है कि देर रात घर पहुंचे देवनारायण के छोटे भाई नन्हू ने फिर विवाद कर लिया। विवाद इतना बढ़ गया कि नन्हू ने अपनी 65 वर्षीय भाभी चंद्रावती देवी पत्नी देवनारायण की गर्दन दबाकर दीवार से टकरा दिया। इससे वृद्धा जमीन पर गिर गई और उसकी मौत हो गई। मौत से परिवार में कोहराम मच गया। यह देख आरोपी मौके से फरार हो गया। देर रात वृद्धा के पुत्र शिवमोहन ने पुलिस को सुचना दी। पुलिस ने रात ही में शव पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। पुलिस ने शिवमोहन की तहरीर पर नन्हू के खिलाफ हत्या का मुकदमा दर्ज कर मामले की छानबीन शुरू कर दी। औराई सीओ यादवेंद्र ने कहा कि हत्या का केस दर्ज कर मामले की छानबीन की जा रही है। घटना को लेकर गांव में गहमागहमी का माहौल रहा।