{"_id":"5caa4380bdec2214084cee1e","slug":"161554662272-bhadohi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"4 बीघे की फसल जलकर राख","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
4 बीघे की फसल जलकर राख
विज्ञापन
विज्ञापन
भदोही। गर्मी बढ़ने के साथ ही आग ने अपना भयावह रूप दिखाना शुरू कर दिया है। बीती रात अगलगी से ग्राम याकुबपुर में चार बीघे गेहूं की खड़ी फसल जल कर नष्ट हो गई। देर रात हुई इस घटना के लिए शार्ट सर्किट को मुख्य कारण बताया जा रहा है। प्रभावित किसान ग्राम रयां के निवासी थे जिनके पूरे साल की मेहनत बेकार चली गई है। हिंदू भगवा वाहिनी के जिलाध्यक्ष राहुल पांडेय ने प्रशासन से प्रभावित किसानों को मुआवजा दिलाने की मांग की है।
ग्रामीणों के अनुसार लगभग 12 बजे अचानक फसल धूधू कर जलने लगी। आसपास के लोगों के शोर मचाने पर भारी संख्या में ग्रामीण मौके पर पहुंचे। वहां से दमकल विभाग को सूचित कर आग को बुझाने का प्रयास किया लेकिन आग तेजी से फैलती गई और पप्पू पाठक, नागेंद्र पाठक, श्यामधर उर्फ नन्हकू पाठक, लालजी सिंह व छोटेलाल यादव की लगभग 4 बीघे की फसल पूरी तरह जल गई। प्रभावित सभी किसान ग्राम रयां के निवासी हैं। लोगों ने बताया कि फायर ब्रिगेड व डायल-100 पुलिस भी मौके पर पहुंच गई थी लेकिन विशेष नहीं कर सकीं। हिंदू भगवा वाहिनी के जिलाध्यक्ष ने कहा कि किसानों को आर्थिक सहायता नहीं कराया गया तो उनका परिवार भूखों मर जाएगा। उन्होंने प्रशासन से राहत प्रदान करने की मांग की। बताया कि आग शर्ट सर्किट की चिंगारी से लगी जो तेजी से खेत में फेल गई।