फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bhadohi News ›   शार्टसर्किट से टूटकर गिरा हाईटेंशन,बंदर की मौत

शार्टसर्किट से टूटकर गिरा हाईटेंशन,बंदर की मौत

Tue, 12 Mar 2019 10:46 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Tue, 12 Mar 2019 10:46 PM IST
विज्ञापन
शार्टसर्किट से टूटकर गिरा हाईटेंशन,बंदर की मौत

विज्ञापन
गोपीगंज। नगर मेें मंगलवार की सुबह बिजली के शार्टसर्किट से टूटकर गिरे हाईटेंशन तार की चपेट में आने से जहां एक बंदर की मौत हो गई, वहीं ऑटो रिक्शा जल गया। इससे लोगों में अफरातफरी मची रही। सूचना के बाद बिजली आपूर्ति ठप होने के कारण बड़ा हादसा टल गया।

क्षेत्र के आसपास रहने वाले बंदरों का बड़े पैमाने पर नगर में पहुंच आतंक बढ़ा देने से लोगों को भारी नुकसान उठाना ही पड़ रहा है, वहीं आए दिन विद्युत तारों से खिलवाड़ जानलेवा साबित हो रहा है। मंगलवार को तड़के राजमार्ग के किनारे मकानों पर बंदरों का झुंड उछलकूद कर रहा था। उसी दौरान एक बंदर हाईटेंशन तार की चपेट में आ गया और नीचे गिर कर दम तोड़ दिया। इसी बीच हाईटेंशन तार में शार्ट सर्किट होने लगा। इसके कारण तारों में लगी आग बड़े चौराहे की ओर बढ़ने लगी तो लोग इधर-उधर भागने लगे। चौराहे के पास सवारी बैठाने के इंतजार में खड़ा एक ऑटो भी आग की चपेट में आ गया। इससे उसमें आग लग गई। आनन-फानन में लोगों ने इसकी सूचना बिजली विभाग को देकर आपूर्ति बंद कराई।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed