फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bhadohi News ›   पुलिस चौकी के बगल चोरी

पुलिस चौकी के बगल चोरी

Sat, 17 Mar 2018 01:28 AM IST
Updated Sat, 17 Mar 2018 01:28 AM IST
विज्ञापन
पुलिस चौकी के बगल चोरी
स्थानीय पुलिस चौकी से महज 50 मीटर दूर स्थित एक कपड़े की दुकान का ताला तोड़कर चोरों ने बृहस्पतिवार की रात डेढ़ लाख से अधिक का कपड़ा और अन्य सामान पार कर दिया। सुबह चोरी का पता चलने के बाद दुकानदार ने थाने में तहरीर दी। पुलिस ने मौका-मुआयना किया।
विज्ञापन

मोढ़ पुरानी बाजार डीह निवासी सन्नी श्रीवास्तव की मोढ़ बाजार में बनारसी साड़ी एवं लहंगे की बड़ी दुकान है। शुक्रवार की सुबह आसपास के लोगों ने दुकान का ताला टूटने की जानकारी दुकानदार को दी। दुकानदार ने मौके पर पहुंचकर देखा तो चोरों ने ताला तोड़कर बनारसी साड़ी, लहंगा चुनरी, जरी वाली साड़ी, कॉटन साड़ी, सूट के अलावा इन्वर्टर-बैटरी, टेलीफोन रिसीवर तक उड़ा दिया था। पीड़ित दुकानदार के अनुसार करीब डेढ़ लाख की चोरी हुई। चोरी की घटना से बाजार के व्यापारियों में नाराजगी है। सीओ भदोही अभिषेक पांडेय ने कहा कि पुलिस घटना की जांच-पड़ताल कर रही है।
विज्ञापन


उचक्के का पीछा किया तो बैग छोड़ भागा
गोपीगंज। नगर के पड़ाव स्थित भारतीय स्टेट बैंक आए बंसू डोम निवासी दशरथपुर बयांव का पैसे से भरा बैग एक युवक के प्रयास से उसे मिल गया। हुआ यूं कि बंसू बैंक के समीप चाय की दुकान पर बैग रखकर चाय पीने लगा। उसी दौरान एक उचक्का बैग लेकर भाग गया। नगर निवासी मो. बल्ला (25) की नजर उचक्के पर पड़ी तो उसने उसे दौड़ा लिया। कुछ दूर जाने के बाद उचक्के ने बैग फेंक दिया। बल्ला ने बैग को पुलिस के हवाले कर दिया। बैग में 15 हजार नकदी समेत अन्य कागजात मिले। पीड़ित ने बैग पाने के बाद पुलिस और बल्ला का धन्यवाद जताया।
विज्ञापन
विज्ञापन


जगन्नाथपुर में हजारों की चोरी
लालानगर। गोपीगंज थाना क्षेत्र के जगन्नाथपुर गांव में बृहस्पतिवार की रात चोरों ने हजारों के गहने समेत नकदी पर हाथ साफ कर दिया। सूचना मिलने पर पुलिस मामले की छानबीन जुट गई। गांव निवासी शिवकांत तिवारी का पूरा परिवार बृहस्पतिवार की रात खाना आदि खाकर सो गया। छत के रास्ते आए चोरों ने आलमारी में रखा एक लाख के गहने समेत अन्य कपड़े उठा ले गए। भोर में महिलाएं सोकर उठी तो दरवाजा खुला देख अवाक रह गईं।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed