{"_id":"5cc0a645bdec221450547748","slug":"141556129349-bhadohi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"ट्रेन से कटकर हुई थी बंटी की मौत,पीएम रिपोर्ट में खुलासा","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम","slug":"crime"}}
ट्रेन से कटकर हुई थी बंटी की मौत,पीएम रिपोर्ट में खुलासा
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
गोपीगंज। कोतवाली क्षेत्र के माधोरामपुर गांव के पास मंगलवार सुबह 19 वर्षीय बंटी का शव मिलने की सच्चाई आखिरकार पोस्टमार्टम रिपोर्ट के बाद सामने आ गई। इसके साथ ही हत्या कर शव को उस स्थान पर फेंकने की चर्चा पर विराम लग गया। घरेलू कलह के बाद उसके ट्रेन के सामने कूदकर जान देने की बात कही जा रही है।
खड़हट्टी मोहाल निवासी उमाशंकर सेठ की पुत्री आंचल और सोनी ने बताया कि बड़ा भाई बंटी सोमवार की रात बारात में शामिल होने के लिए गया था। देर रात ही घर लौटा और मोबाइल पर फोन आने पर वह चाची के घर चला गया। कुछ देर बाद वह छत से नीचे उतरकर बिना किसी से कुछ कहे कहीं गायब हो गया। सुबह उसका शव माधोरामपुर गांव के पास रेलवे लाइन से लगभग 50 फीट की दूरी पर पाया गया।
उधर अचानक गायब हुए बंटी की खोजबीन करते हुए पिता उमाशंकर सेठ की नजर जब रेलवे पटरी के पास बंटी के शव पर पड़ी तो सूचना कोतवाली पुलिस को दी गई। मौके पर पहुंची पुलिस ने शव की शिनाख्त करते हुए पोस्टमार्टम के लिए भेजा था। रोते-बिलखते परिजनों सहित जुटे लोगों ने बंटी के शरीर पर चोट के निशान को देख हत्या की आशंका जताई जा रही थी। पुलिस पोस्टमार्टम के बाद ही कोई निर्णय लेने पर अड़ी रही। बुधवार को रिपोर्ट आने के बाद बंटी की मौत ट्रेन से कटने पर होने की पुष्टि हुई।