फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bhadohi News ›   तीन जिलों के वांछित अनवर पुलिस के हत्थे च्रढ़ा

तीन जिलों के वांछित अनवर पुलिस के हत्थे च्रढ़ा

Tue, 26 Mar 2019 12:36 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Tue, 26 Mar 2019 12:36 AM IST
विज्ञापन
तीन जिलों के वांछित अनवर पुलिस के हत्थे च्रढ़ा
ज्ञानपुर। अपराधियों के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान में सोमवार को सुरियावां थाने की पुलिस को बड़ी सफलता हाथ लगी। तीन जिलों के वांछित कुख्यात अपराधी अनवर को अभियां रोड से गिरफ्तार किया गया। पूछताछ के बाद उसे जेल भेज दिया गया।
विज्ञापन

जौनपुर जिले के मछलीशहर थानाक्षेत्र के थानीपुर गांव निवासी अनवर उर्फ कल्लू कई वर्षों से भदोही जिले के सुरियावां में अपनी रिश्तेदारी में रहता था। इस दौरान उसने जरायम की दुनिया में संलिप्त रहते हुए लूट, हत्या समेत कई मामलों को अंजाम दिया। उसके खिलाफ जौनपुर, भदोही और मिर्जापुर में 55 से अधिक मुकदमे दर्ज हैं। लोकसभा चुनाव के मद्देनजर अपराधियों के खिलाफ चल रहे अभियान के अंतर्गत प्रभारी निरीक्षक सुरियावां सुनील दत्त दूबे ने सोमवार को टीम के साथ अभियां रोड से दोपहर करीब एक बजे अनवर को गिरफ्तार कर लिया। एएसपी डॉ. संजय कुमार ने बताया कि अनवर कई सालों से वांछित चल रहा था। उसकी गिरफ्तारी पुलिस के लिए बड़ी सफलता है। उससे पूछताछ की गई है, जिसमें उसने कुछ और लोगों के नाम सामने आए हैं, जो उसके साथ मिलकर घटनाओं को अंजाम देते थे। उनकी गिरफ्तारी के लिए भी टीमें लगी हैं। गिरफ्तारी करने वाली टीम में संजय सिंह, रामसरन, रवि प्रकाश यादव, राजेंद्र राम आदि शामिल रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed