फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bhadohi News ›   घटनाओं के तह तक पहुं ची पुलिस

घटनाओं के तह तक पहुं ची पुलिस

Fri, 15 Mar 2019 01:04 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Fri, 15 Mar 2019 01:04 AM IST
विज्ञापन
घटनाओं के तह तक पहुं ची पुलिस

विज्ञापन
भदोही। कोतवाली क्षेत्र में बीते दिनों हुए लूटपाट और चोरी की घटनाओं के खुलासे के पुलिस नजदीक पहुंच गई है। सूत्रों की मानें तो गत दिनों जमुनीपुर में बैंक प्रबंधक के फ्लैट में चोरी के दौरान पकड़े गए चोर से पुलिस को काफी मदद मिली है और कई लोगों को गिरफ्तार भी कर चुकी है लेकिन इस संबंध में पुलिस अधिकारी कुछ बोलने से बच रहे हैं।
बृहस्पतिवार की शाम पुलिस अधीक्षक राजेश एस और अपर पुलिस अधीक्षक डॉ. संजय कुमार के भदोही कोतवाली आने को इसी से जोड़ कर देखा जा रहा है। गत सप्ताह पिपरी शिवरामपुर में पिता पुत्र को मारपीट कर अज्ञात चोर सवा लाख रुपये के आभूषण लूट ले गए थे। उसी रात फत्तूपुर में भी अज्ञात चोरों ने चोरी कर लगभग ढाई लाख रुपये के माल पर हाथ साफ कर दिया था। जबकि इसके दो दिन बाद ही जमुनीपुर कालोनी के खाली फ्लैट में घुस कर तीन चोर सवा लाख रुपये के आभूषण और नगदी लेकर भागमें सफल हो गए थे लेकिन कालोनी वासियों ने एक को धर दबोचा था। एक सप्ताह मे ही तीन घटनाओं के बाद पुलिस की नींद उड़ गई थी तथा पुलिस तीनो मामलों को चुनौती के रूप में लेकर छानबीन कर रही थी।
विज्ञापन

बताते हैं कि कालोनी से पकड़े गए चोर तथा बरामद एक मोबाइल से पुलिस को काफी मदद मिली है। सूत्रों की मानें तो पुलिस आरोपियों के गिरेबान तक पहुंच भी चुकी है और कुछ माल भी बरामद हो गया है, लेकिन पुलिस पूरे मामले का खुलासा होने तक फिलहाल चुप्पी साधे हुए है। उधर बृहस्पतिवार की शाम एसपी और एएसपी ने कोतवाली में कोतवाल और सीओ के साथ बैठक की और दिशा निर्देश दिए। समझा जा रहा है कि अधिकारी भी इसी सिलसिले में आए थे। इस संबंध में पूछे जाने पर एएसपी ने बताया कि अभी कुछ कहना जल्दबाजी होगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed