फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bhadohi News ›   अबूझ हाल मे अधेड़ की मौत हत्या की आंशका

अबूझ हाल मे अधेड़ की मौत हत्या की आंशका

Thu, 22 Nov 2018 10:15 PM IST
Updated Thu, 22 Nov 2018 10:15 PM IST
विज्ञापन
अबूझ हाल मे अधेड़ की मौत हत्या की आंशका

विज्ञापन

गोपीगंज। जगन्नाथपुर गांव में बृहस्पतिवार सुबह घर से थोड़ी दूर पाही पर लहूलुहान हालात में मिले किसान की उपचार के दौरान मौत हो गई। परिजन हत्या की आशंका जता रहे हैं। हालांकि पुलिस हैंडपंप पर गिरने के कारण मौत की आशंका भी जता रही है। शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है। जगन्नाथपुर गांव निवासी मोहनलाल (47) रोज की तरह बुधवार रात खाना खाने के बाद अपनी पत्नी के साथ घर से कुछ दूरी पर स्थित पाही पर सोने चले गए। उनकी पत्नी के अनुसार भोर में वह उठकर शौच के लिए गए। उसी दौरान वह घर चली गई। लगभग एक घंटे बाद पाही पर जाकर देखा तो वह हैंडपंप के पास लहूलुहान अवस्था में पड़े हुए थे। जानकारी के बाद वहां आसपास के लोगों की भीड़ लग गई। आनन- फानन में उन्हें गोपीगंज सीएचसी ले जाया गया। जहां प्राथमिक उपचार के बाद हालत गंभीर देख डाक्टरों ने वाराणसी रेफर कर दिया। वाराणसी ले जाते समय रास्ते में ही उनकी मौत हो गई। इससे परिजनों में कोहराम मच गया है। परिजनों ने हत्या की आशंका जाहिर करते हुए कहा कि उनके सिर, पेट और कान में धारदार हथियार के निशान थे। इससे परिजन हत्या की आशंका जता रहे हैं। जानकारी मिलने पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। वहीं पुलिस हैंडपंप पर फिसलकर गिरने से उनके घायल होने की आशंका भी जता रही है। पोस्टमार्टम के बाद ही मौत की असली वजह सामने आ सकेगी। मोहनलाल के तीन लड़के राजकुमार, चंदन और रविकिशन हैं। 10 साल का तीसरा पुत्र रविकिशन उनके साथ रहता है, अन्य पुत्र बाहर रहते हैं। उनकी पत्नी और बच्चों का रो- रोकर बुरा हाल है।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed