फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bhadohi News ›   पुरानी रंजिश में खूनी संघर्ष, 1

पुरानी रंजिश में खूनी संघर्ष, 1

Sat, 11 Nov 2017 12:02 AM IST
Updated Sat, 11 Nov 2017 12:02 AM IST
विज्ञापन
पुरानी रंजिश में खूनी संघर्ष, 1
थानाक्षेत्र के चितईपुर गांव में शुक्रवार को जमीन से जुड़ी रंजिश को लेकर दो पक्षों के बीच संघर्ष हो गया। इसमें दोनों पक्षों से 18 लोग घायल हो गए। पुलिस ने घायलों को सीएचसी में भर्ती कराया। गंभीर रूप से घायल छह लोगों को अन्यत्र रेफर किया गया। मारपीट के मामले में एक पक्ष से 10 लोगों के खिलाफ केस दर्ज किया गया।
विज्ञापन

चितईपुर गांव निवासी भगवानदास बिंद और पड़ोसी के बीच किसी बात पर कई सालों से विवाद चल रहा था। शुक्रवार सुबह करीब छह बजे दोनों पक्षों के बीच पहले कहासुनी हो गई। फिर दोनों तरफ से लाठी-डंडे चलने लगे। इससे गांव में अफरातफरी मच गई। मारपीट में एक पक्ष से भगवान दास बिंद, बीडीसी त्रिवेणी प्रसाद, गुलाब देवी, सूरज, लालजी, भीखम, गेनालाल, बिट्टन, पुटईशंकर, बलवंती देवी, हरी लाल, झुन्ना देवी, शिवधारी, कन्हैयालाल, साहब और दूसरे पक्ष से पंकज बिंद, राजेश, कमलाशंकर घायल हो गए। सभी घायलों को सीएचसी में भर्ती कराया गया। गंभीर रूप से घायल लोगों को जिला अस्पताल रेफर किया गया। मारपीट के दौरान किसी का हाथ तो किसी का पैर टूटा। इस दौरान दोनों पक्षों के लोगों ने एक दूसरे का मड़हा जलाने का भी आरोप लगाया।
विज्ञापन


विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed