{"_id":"59c167be4f1c1b2e688b5869","slug":"141505847230-bhadohi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"सेवानिवृत शिक्षक को भी दिया पीएम आवास","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
सेवानिवृत शिक्षक को भी दिया पीएम आवास
Updated Wed, 20 Sep 2017 12:27 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
ज्ञानपुर (भदोही)।
प्रधानमंत्री आवास योजना में धांधली जांच के दौरान उजागर हो रही है। सुधवैं गांव में प्रधान और सेक्रेटरी की कृपा से सेवानिवृत्त शिक्षक भी पात्रता की श्रेणी में आ गया। जांच के दौरान मामला सामने आने पर सीडीओ ने सेक्रेटरी और सहायक विकास अधिकारी के खिलाफ अनुशासनात्मक कार्रवाई की संस्तुति की। शुरुआती जांच में दो अपात्र पाए गए। सुधवैं गांव निवासी गंगासागर ने आईजीआरएस से शिकायत की थी कि प्रधानमंत्री आवास में व्यापक स्तर पर गड़बड़ी की गई है। जिलाधिकारी के निर्देश पर बीडीओ ने जांच की तो गांव में पवन पुत्र भुलेश्वर और राजेंद्र अपात्र मिले। दोनों अपात्रों में एक सेवानिवृत्त शिक्षक हैं। मुख्य विकास अधिकारी हरिशंकर सिंह ने सहायक विकास अधिकारी और पंचायत सचिव के खिलाफ कार्रवाई की संस्तुति की।