फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bhadohi News ›   बिजली के शार्ट सर्किट से जली 12 बीघे गेहूं की फसल

बिजली के शार्ट सर्किट से जली 12 बीघे गेहूं की फसल

Thu, 11 Apr 2019 12:23 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Thu, 11 Apr 2019 12:23 AM IST
विज्ञापन
बिजली के शार्ट सर्किट से जली 12 बीघे गेहूं की फसल

विज्ञापन
चौरी। क्षेत्र के जगरनाथपुर गांव में बुधवार को बिजली के शार्ट सर्किट से लगी आग से आधा दर्जन किसानों की 12 बीघे गेहूं की फसल जलकर राख हो गई। इस दौरान अपनी फसल को जलता देख कुछ किसाना फफककर रोने लगे। अग्निशमन विभाग की गाड़ियां विलंब से पहुंचने पर ग्रामीण नाराज हो गए।

बिजली के तार में हुई स्पार्किंग से अचानक गेहूं की फसल में आग लग गई। जब तक वह लोग कुछ समझ पाते आग ने विकराल रूप धारण कर लिया। खेतों से उठ रही आग की लपटें देखकर पहुंचे स्थानीय लोगों ने आग बुझाने के लिए कड़ी मशक्कत की। लेकिन जब तक वह आग पर काबू पाते तब तक गेहूं की फसल जलकर राख हो चुुकी थी। साल भर मेहनत के बाद अपनी जलती फसल को देखकर कुछ किसान फफककर रोने लगे। शार्ट सर्किट से लगी आग में लालमणि तिवारी, लालजी मिश्रा, ताड़कनाथ, रामकिशुन तिवारी समेत आधा दर्जन किसानों की 12 बीघे से ज्यादा की फसल जलकर राख हो गई। वहीं समय से सूचना मिलने के बावजूद आग बुझने के बाद फायर ब्रिगेड की टीम फसल जलने के बाद पहुंची तो ग्रामीण नाराज हो गए। ग्रामीणों का गुस्सा देख टीम बैरंग लौट आई।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed