फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bhadohi News ›   हादसे में हेलमेट से बची पति की जान, पत्नी की मौके पर मौत

हादसे में हेलमेट से बची पति की जान, पत्नी की मौके पर मौत

Wed, 17 Oct 2018 12:49 AM IST
Updated Wed, 17 Oct 2018 12:49 AM IST
विज्ञापन
हादसे में हेलमेट से बची पति की जान, पत्नी की मौके पर मौत
लालानगर/गोपीगंज। गोपीगंज-मिर्जापुर रोड स्थित माधोरामपुर गांव के पास मंगलवार को एक तेज रफ्तार ट्रक ने बाइक सवार दंपती को कुचल दिया। इससे महिला की मौके पर ही मौत हो गई। वह अपने पति के साथ दवा लेने मिर्जापुर जा रहीं थीं। हेलमेट लगाने की वजह से पति की जान बच गई। हालांकि वह भी गंभीर रूप से घायल हो गए हैं। मौका पाकर आरोपी चालक ट्रक छोड़कर फरार हो गया।
विज्ञापन

क्षेत्र के केवलपुर सोनैचा गांव निवासी पप्पू पांडेय (50) अपनी पत्नी निर्मला देवी (45) को लेकर बाइक से मंगलवार की सुबह बाइक से मिर्जापुर दवा लेने जा रहे थे। वह रामपुर गांव के पास पहुंचे थे कि गोपीगंज से मिर्जापुर की ओर जा रहे एक तेज रफ्तार ट्रक ने धक्का मार दिया। इससे निर्मला की मौके पर ही मौत हो गई। वहीं हेलमेट लगाने के कारण पति की जान बच गई। हालांकि वह भी गंभीर रूप से घायल हो गए। इसी दौरान बगल से गुजर रहे एक साइकिल सवार को भी मामूली चोट लगी। घायल पति को गोपीगंज सीएचसी में भर्ती कराया गया। इस बीच मौका पाकर भाग रहे ट्रक चालक को स्थानीय लोगों ने पीछा कर पकड़ लिया। लेकिन, लोगों को पीछे आते देख ट्रक छोड़कर फरार हो गया। सूचना के बाद मौके पर पहुंचे गोपीगंज एसओ शेषधर पांडेय ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। मौत की खबर लगते ही परिजनों में कोहराम मच गया। परिजनों के अनुसार मृतका के दो बेटे और एक बेटी हैं। मां की मौत की खबर लगने पर तीनों बच्चों का रो-रोकर बुरा हाल हो गया। अचानक इतनी बड़ी घटना से गांव वाले स्तब्ध हो गए।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed