फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bhadohi News ›   पुलिस के हत्थे चढ़ा चोरों का गिरोह

पुलिस के हत्थे चढ़ा चोरों का गिरोह

Wed, 06 Jun 2018 12:48 AM IST
Updated Wed, 06 Jun 2018 12:48 AM IST
विज्ञापन
पुलिस के हत्थे चढ़ा चोरों का गिरोह
गोपीगंज (भदोही)। पुलिस ने बाइक चोर गिरोह के तीन सदस्यों को गिरफ्तार कर चोरी की कई घटनाओं के खुलासे का दावा किया है। सोमवार की देर रात गश्त के दौरान पुलिस ने तीनों को ज्ञानपुर रोड से पकड़ा। आरोपियों के पास से चोरी की बाइक, गहने और 24 हजार रुपये नगद बरामद हुए हैं।
विज्ञापन

प्रभारी निरीक्षक सुनील कुमार वर्मा के मुताबिक सोमवार की रात पुलिस ने गश्त के दौरान तीन आरोपियों को गोपीगंज नगर के ज्ञानपुर रोड क्षेत्र से गिरफ्तार किया। पकड़े गए आरोपी अमृत लाल पुत्र नेहीलाल, शुभ सोनी पुत्र संतोष सेठ और मुकेश बिंद पुत्र छोटेलाल बिंद पूरे रघुनाथ के निवासी हैं। पूछताछ में तीनों ने बताया कि वे मकान, दुकान और गोदाम से रात के समय चोरी करते थे। पुलिस के मुताबिक गिरोह का एक सदस्य फरार चल रहा है। उसकी तलाश में पुलिस लगी हुई है। पकड़े गए आरोपियों के पास से चोरी की बाइक, गहने और 24 हजार नकद बरामद हुुए। पुलिस ने बताया कि यह गिरोह जिले में चोरी की कई घटनाओं को अंजाम दे चुुका है। माना जा रहा है कि आरोपियों से पूछताछ के आधार पर बाइक चोरी के अन्य मामलों में सामने आएंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed