फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bhadohi News ›   होलिका स्थल को लेकर मारपीट, 5 घायल

होलिका स्थल को लेकर मारपीट, 5 घायल

Sun, 10 Mar 2019 12:47 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Sun, 10 Mar 2019 12:47 AM IST
विज्ञापन
होलिका स्थल को लेकर मारपीट, 5 घायल

विज्ञापन
भदोही। कोतवाली क्षेत्र के दुलमदासपुर में शनिवार को होलिका स्थापित करने को लेकर दो पक्षों में मारपीट हो गई। जिसमे 5 लोग घायल हो गए। गांव के लोग पुराने स्थल पर ही होलिका स्थापित करने के लिए अड़े थे जबकि गांव के ही कुछ होलिका स्थल बदलने की मांग कर रहे थे। घटना की सूचना पर पहुंचे नायब तहसीलदार स्वामीनाथ ने गांव पहुंच कर विवाद सुलझाने का प्रयास किया लेकिन नाकाम रहे। मामले को लेकर गांव में तनाव है पुलिस तैनात कर दी गई है।
गांव के लोगों का आरोप है कि जिस स्थान पर वर्षों से होलिका दहन होता आ रहा है उस पर कैलाश बिंद का अतिक्रमण हो गया है। लेकिन कैलाश के अनुसार वह उसकी भूमिधरी है और बीते कई वर्षों से वहां होलिका दहन का चलन खत्म हो गया है। लेकिन गांव के लोगों का कहना था कि होलिका स्थल नहीं बदलेगा। इस पर दोनो पक्षो में मारपीट हो गई। जिसमे संतलाल (45), गुड्डू (27), अनिल (14), विनोद (24) व अर्जुन (27) घायल हो गए। मामले की जानकारी मिलते ही पुलिस संग नायब तहसीलदार स्वामीनाथ पहुंच गए। लेकिन होलिका दहन स्थल को लेकर बात नहीं बनी।
विज्ञापन

कोतवाल श्रीकांत राय ने कहा कि होलिका स्थल को लेकर विवाद हुआ था। गांव में शांति है। पुलिस तैनात है। इसमे तहसील के अधिकारी विवाद को सुलझाने में लगे हुए हैं। शीघ्र ही विवाद का पटाक्षेप हो जाएगा। हलांकि अब तक इस संबंध में अब तक कोई मुकदमा दर्ज नहीं हुआ है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed