{"_id":"5c7824d8bdec224c974d1ec6","slug":"111551377624-bhadohi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"छात्र को शिक्षक ने पीटा, केस दर्ज","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
छात्र को शिक्षक ने पीटा, केस दर्ज
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
सुरियावां। नगर के एक नामचीन विद्यालय में बृहस्पतिवार को सुबह उस समय अफरातफरी मच गई , जब एक छात्र की पिटाई का मामला थाने पर पहुंच गया। छात्र के पिता की तहरीर पर पुलिस ने शिक्षक पर केस दर्ज कर छानबीन शुरू कर दी।
महुआपुर निवासी सुमित उपाध्याय का बेटा संस्कार उपाध्याय बीपीएमजी स्कूल में पांचवीं का छात्र है। आरोप है कि स्कूल में शिक्षक राजकुमार ने उसकी किसी बात को लेकर जमकर पिटाई कर दी। छात्र की बेरहमी से पिटाई करने से उसके चेहरे और शरीर पर कई घाव हो गए। छात्र की हालत देखकर उसके घर वाले भड़क गए। घर वालों ने सुरियावां थाने पर पहुंचकर तहरीर दी। थानाध्यक्ष सुनील दत्त दुबे ने मुकदमा दर्ज कर मामले की छानबीन शुरू कर दी है। वहीं दूसरी ओर प्रबंधक प्रवीण चौरसिया ने कहा कि आरोपी शिक्षक को विद्यालय से निष्कासित कर दिया गया है। इस मामले में अपर पुलिस अधीक्षक डॉ. संजय कुमार ने कहा कि मामला संज्ञान में आया है। जांच कर कार्रवाई की जाएगी।