फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bhadohi News ›   लग्जरी वाहन में तस्करी करते चार राशि बैल बरामद

लग्जरी वाहन में तस्करी करते चार राशि बैल बरामद

Mon, 11 Sep 2017 12:27 AM IST
Updated Mon, 11 Sep 2017 12:27 AM IST
विज्ञापन
लग्जरी वाहन में तस्करी करते चार राशि बैल बरामद
ऊंज/सुभाषनगर। पशु तस्करी पर सख्ती बरतने के बाद तस्कर नए-नए हथकंडे अपना रहे हैं। शनिवार रात 11 बजे लग्जरी वाहन से चार राशि बैल लेकर जा रहे तस्कर सलमान खान को सूफीनगर के समीप से पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया। गिरफ्तार आरोपी जंगीगंज का निवासी है। दो साल पूर्व वह जेल भी जा चुका है। आरोपी ने वाहन से पुलिस को कुचलने का प्रयास किया। पुलिस ने आरोपी के खिलाफ जान से मारने और पशु क्रूरता अधिनियम के तहत मुकदमा दर्ज किया। एसपी सचींद्र पटेल के निर्देश पर चल रहे अभियान में शनिवार रात 11 बजे एसओ ऊंज सुनील कुमार वर्मा मयफोर्स वाहन चेकिंग कर रहे थे। मुखबीर से सूचना मिली कि एक लग्जरी टाटा सूमों गोल्ड यूपी 65 बीजे 5439 से वध के लिए तस्करी को जा रहे चार अदद बैल जा रहे हैं। पुलिस ने सूफीनगर के पास नाकेबंदी कर वाहन को रोका। आरोपी सलमान खान ने पुलिस पर वाहन चढ़ाने का प्रयास किया लेकिन पुलिस बचने में सफल रही। पशु तस्कर ने लग्जरी वाहन में लगे बीच और पीछे की सीटों को अलग करके चार राशि बैलों को निर्दयता पूर्वक एवं बेरहमी से बांध कर बैठाया गया था। एसओ ने बताया कि पशु तस्कर सलमान खान पुत्र मुन्ना खान निवासी सराय जगदीश जंगीगंज का है। आरोपी ने बताया कि वह दो साल पूर्व गोपीगंज थाने से जेल जा चुका हूं। पुलिस ने आरोपी को जेल भेज दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed