फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bhadohi News ›   ट्रेन के आगे छलांग लगाकर विवाहिता ने की आत्महत्या

ट्रेन के आगे छलांग लगाकर विवाहिता ने की आत्महत्या

Mon, 06 May 2019 12:23 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Mon, 06 May 2019 12:23 AM IST
विज्ञापन
ट्रेन के आगे छलांग लगाकर विवाहिता ने की आत्महत्या
भदोही। क्षेत्र के डुड़वा धरमपुरी में शनिवार को दोपहर सारनाथ एक्सप्रेस के आगे कूद कर एक विवाहिता ने जान दे दी। रविवार को मायके वालों को पता चला तो पुलिस को तहरीर देकर कहा कि उनकी बेटी ससुराल वालों की प्रताड़ना से तंग आकर आत्महत्या करने को मजबूर हुई है। पुलिस ने पोस्टमार्ट रिपोर्ट के आधार पर कार्रवाई का आश्वासन दिया है। इलाहाबाद के सराय ममरेज थाना क्षेत्र के ग्राम भेलखा निवासी बुधिराम पाल की बेटी शोभावती (36) का विवाह भदोही कोतवाली क्षेत्र के बरमोहनी निवासी गया प्रसाद पाल से हुई थी। बुद्धिराम ने बताया कि ससुराल वाले उनकी बेटी प्रताड़ित कर रुपये की मांग करते थे। साथ ही सोने की जंजीर और अंगूठी की मांग कर रहे थे। बताया कि रिश्तेदारों की मदद से उनकी मान मनौवल भी की लेकिन वे बेटी को ताने मारने के अलावा प्रताड़ित करते रहे। उन्होंने तहरीर में बताया कि दो दिन पूर्व बेटी ने फोन कर बताया था कि ये लोग घर से निकालने की बात कर रहे हैं। कह रहे हैं कि जाकर कहीं आत्महत्या कर लो। इसके बाद दो दिन बेटी से संपर्क नहीं हुआ। रविवार को सूचना मिली कि मेरी बेटी ने रेलवे पटरी पर जाकर आत्महत्या कर ली है। मृतका के पिता ने सास, नदद और पति पर आत्महत्या के लिए उकसाने का आरोप लगाते हुए मुकदमा दर्ज करने की मांग की। इस बावत कोतवाल श्रीकांत राय ने बताया कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed