{"_id":"5c9e610ebdec2275a46a0977","slug":"101553883406-bhadohi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"पति समेत तीन के खिलाफ हत्या का मुकदमा दर्ज","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
पति समेत तीन के खिलाफ हत्या का मुकदमा दर्ज
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
गोपीगंज। कोतवाली क्षेत्र के चहरपुर गांव निवासी विवाहिता मंजू देवी की अबूझ हाल में हुई मौत के मामले में शुक्रवार को पुलिस ने पति करुणेश, जेठ देवेश और सास मथुरा देवी के खिलाफ हत्या का मुकदमा दर्ज कर लिया। तो वहीं मृतका के पुत्रों का बयान दर्ज कर आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए पुलिस टीम कार्रवाई में जुट गई।
बताते चलें कि चहरपुर गांव में गत शुक्रवार को मंजू देवी नामक विवाहिता की अबूझ हाल में मौत हो गई थी। ससुराल पक्ष के लोग बिना किसी पुलिस कार्रवाई और मायके पक्ष की अनुपस्थिति में अंतिम संस्कार करने रामपुर घाट पहुंचे थे। जानकारी पर मायके पक्ष वालों ने तहरीर देकर पुलिस से कार्रवाई की गुहार लगाई गई जिस पर कोतवाली पुलिस रामपुर घाट पहुंच अर्थी समेत शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया था। पुन:तीन दिन बाद भाई ने दहेज हत्या की अर्जी दी थी जिस पर पुलिस ने गहन छानबीन कर शुक्रवार को पति समेत तीन के खिलाफ दहेज हत्या का मुकदमा दर्ज कर मृतका के पुत्रों का बयान दर्ज किया।