फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bhadohi News ›   फांसी लगाने से हुई थी वंदना की मौत

फांसी लगाने से हुई थी वंदना की मौत

Mon, 26 Nov 2018 12:47 AM IST
Updated Mon, 26 Nov 2018 12:47 AM IST
विज्ञापन
फांसी लगाने से हुई थी वंदना की मौत
सीतामढ़ी। कोइरौना थाना क्षेत्र के लखनपुर भदरांव गांव में शुक्रवार को संदिग्ध दशा में हुई विवाहिता की मौत गले में फंदे के दबाव से हुई थी। पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद रविवार को पुलिस ने इसका खुलासा किया। जिसके बाद पुलिस ने सास-ससुर समेत चार लोगों के खिलाफ हत्या का मुकदमा दर्ज कर दो आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया।
विज्ञापन

शुक्रवार को लखनपुर गांव में संदिग्ध दशा में वंदना सिंह (28) पत्नी जय सिंह की मौत हो गई थी। ससुराली जन डांट के बाद आत्महत्या की बात कह रहे थे जबकि विवाहिता के पिता ने गला दबाकर मारने का आरोप लगाया था। जिस पर पुलिस ने 302 के तहत मामला दर्ज कर लिया था। शनिवार की देर रात आई पोस्टमार्टम रिपोर्ट के अनुसार विवाहिता की फांसी लगने से मौत की पुष्टि हुई। पोस्ट मार्टम रिपोर्ट आने के बाद कोईरौना एसओ धर्मेंद्र कुमार ने विवाहिता की सास ससुर समेत चार लोगों के खिलाफ 306 के तहत मुकदमा दर्ज कर लिया। पुलिस ने मृतका की सास पूनम सिंह और ससुर तीरथराज सिंह को घर से गिरफ्तार कर लिया। वहीं दो आरोपी अभी फरार चल रहे हैं। पुलिस उनकी गिरफ्तारी को दबिश दे रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed