फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bhadohi News ›   ट्रक से टकराई पिकअप, चालक घायल

ट्रक से टकराई पिकअप, चालक घायल

Thu, 27 Sep 2018 12:05 AM IST
Updated Thu, 27 Sep 2018 12:05 AM IST
विज्ञापन
ट्रक से टकराई पिकअप, चालक घायल
गोपीगंज। क्षेत्र के अलग-अलग स्थानों पर हुईं दो सड़क दुर्घटनाओं में दो लोग घायल हो गए। मिर्जापुर मार्ग स्थित गोपपुर गांव के पास मंगलवार की देर रात सब्जी लादकर आ रही पिकअप और ट्रक की टक्कर में पिकअप चालक गंभीर रूप से घायल हो गया। मिर्जापुर के पट्टी गांव निवासी अवधेश कुमार (21) मंगलवार की देर रात अपनी पिकअप वाहन पर सब्जी लादकर गोपीगंज आ रहा था। गोपपुर के पास ट्रक की टक्कर से वह गंभीर रूप से घायल हो गया। पुलिस ने स्थानीय लोगों की मदद से उसे गोपीगंज सीएचसी में भर्ती कराया। जहां प्राथमिक उपचार के बाद हालत गंभीर देख डाक्टरों ने उसे इलाहाबाद रेफर कर दिया। दूसरी घटना में गोपीगंज-ज्ञानपुर मार्ग स्थित फूलबाग के पास कुत्ते को बचाने के चक्कर में बाइक सवार गिरकर घायल हो गया। ज्ञानपुर निवासी करीम राजा (21) बाइक से कहीं जा रहे थे। वह फूलबाग के पास कुत्ता बचाने के चक्कर में बिजली के खंभे से टकराकर घायल हो गए। घायल अवस्था में उसे गोपीगंज सीएचसी में भर्ती कराया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed