फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bhadohi News ›   दुष्कर्म के चक्कर में हुई थी लिपिक की हत्या

दुष्कर्म के चक्कर में हुई थी लिपिक की हत्या

Mon, 30 Oct 2017 12:48 AM IST
Updated Mon, 30 Oct 2017 12:48 AM IST
विज्ञापन
दुष्कर्म के चक्कर में हुई थी लिपिक की हत्या
ज्ञानपुर (भदोही)।
विज्ञापन

सुरियावां नगर पंचायत कार्यालय के प्रधान लिपिक की हत्या दुष्कर्म के चक्कर में हुई थी। रविवार को पुलिस ने आरोपी युवक को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया। पूछताछ में आरोपी युवक ने जो खुलासा किया, वह काफी चौंकाने वाला रहा। पुलिस और क्राइम ब्रांच टीम ने तीन दिन के अंदर ही घटना का खुलासा करने में सफलता पाई। आरोपी के पास से हत्या में प्रयुक्त हथौड़ी समेत अन्य उपकरण बरामद हुए।

रविवार को पुलिस लाइन सभागार में पुलिस अधीक्षक सचींद्र पटेल ने पत्रकारों से प्रेसवार्ता कर प्रकरण का खुलासा किया। उन्होंने बताया कि 25-26 अक्टूबर की रात में बलभद्रपुर गांव में सुरियावां नगर पंचायत कार्यालय के प्रधान लिपिक यशोदानंद मिश्र निवासी बनकट सीतामढ़ी का शव मिला था। निर्मम और सनसनीखेज हत्या के खुलासे के लिए क्राइम ब्रांच की टीम को लगाया गया था। घटना में मृतक की बाइक घटना स्थल से काफी दूर मिली थी। मोबाइल, पर्स आदि वस्तुएं नहीं मिली थी। साक्ष्यों की पड़ताल के बाद रविवार को क्राइम ब्रांच ने घटनास्थल से चंद कदम दूर किशुनापुर गांव से पंकज कुमार सरोज पुत्र राजकुमार सरोज को गिरफ्तार किया गया। पूछताछ में पंकज ने बताया कि वह एक आईटीआई कॉलेज का छात्र है। मृतक यशोदानंद के लड़के की ससुराल मेरे गांव में ही होने के कारण इनका काफी आना जाना रहा। तीन माह पूर्व मुलाकात हुई और उसके बाद आए दिन फोन से बातचीत करने लगे। परिचय होने के एक दिन गांव के बाहर एक पुलिया पर बुलाया और कई बार संबंध बनाया। वह मेरे ऊपर युवती उपलब्ध कराने का अनैतिक दबाव बनाने लगे। 25 अक्टूबर को फोन किए तो मैंने कहा कि व्यवस्था हो गई। पुलिया के पास आने पर हत्या कर दी। अकेले होने के चलते पकड़े जाने का भय नहीं था। पुलिस ने आरोपी के पास से मृतक के दो मोबाइल, हथौड़ी, एटीएम समेत अन्य सामान बरामद हुआ। गिरफ्तारी करने वाली टीम में नवीन तिवारी, राधेश्याम, इंदू प्रकाश, मनोज पांडेय आदि रहे। एसपी ने टीम को पुरस्कृत करने की घोषणा की।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed