फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bhadohi News ›   ट्रक के नीचे आकर बाइक सवार अधेड की मौत

ट्रक के नीचे आकर बाइक सवार अधेड की मौत

Wed, 04 Oct 2017 12:51 AM IST
Updated Wed, 04 Oct 2017 12:51 AM IST
विज्ञापन
ट्रक के नीचे आकर बाइक सवार अधेड की मौत
भदोही।
विज्ञापन

कोतवाली क्षेत्र के रेवड़ा परसपुर-रामरायपुर मार्ग पर मंगलवार को गिट्टी लादकर जा रहे ट्रक के नीचे आकर बाइक सवार अधेड़ की घटनास्थल पर ही मौत हो गई। मृतक की शिनाख्त उसकी जेब से मिले कागजात से वाराणसी जिले के बड़ागांव बसनी के ओमप्रकाश गुप्ता (56) के रूप में हुई है। घटना के बाद चालक ट्रक छोड़कर फरार हो गया। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया और ट्रक को कब्जे में ले लिया।
ओमप्रकाश नगर के इंदिरा मिल चौराहा निवासी अपने रिश्तेदार नंदलाल जायसवाल के यहां आए थे, जहां से दोनों साथ लड़की के लिए वर देखने ग्राम बभनौटी गए थे। नंदलाल ने बताया कि दोनों रजपूरा चौराहे पर पहुंचे, जहां नंदलाल किसी काम के चलते बाइक से उतर गया और ओमप्रकाश को अकेले घर (बड़ागांव बसनी) के लिए रवाना कर दिया। इंदिरा मिल चौराहे वाला मार्ग महीनों से बंद है, जिससे ओमप्रकाश ने रामरायपुर में बाइक रेवड़ा फाटक की ओर मोड़ दी। पीछे से गिट्टी लदा एक ट्रक पहुंचा। तभी ओमप्रकाश असंतुलित होकर बाइक के साथ गिर पड़ा। वह ट्रक के नीचे चला गया और कुचलने से उसकी मौके पर मौत हो गई। घटना के बाद ग्रामीण मौके पर पहुंचे। ट्रक चालक डर के मारे वाहन छोड़कर भाग गया।
विज्ञापन

सूचना मिलने पर कोतवाली प्रभारी मनोज कुमार पांडेय हमराहियों के साथ मौके पर पहुंच गए। पहले तो कोई शव की शिनाख्त नहीं कर सका। बाद में पुलिस ने उसकी जेब की जांच की तो उसमें से मिले कागजात से पता चला कि वह वाराणसी जनपद का है। इस बीच मृतक के रिश्तेदार भी मौके पर पहुंच गए और उनके घर पर सूचना दी। पुलिस ने बताया कि परिजनों की तहरीर पर फिलहाल अज्ञात चालक के विरुद्ध मुकदमा पंजीकृत कर लिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed