फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bhadohi News ›   crime

आशनाई में हुई थी अधेड़ किसान की हत्या

Wed, 16 Dec 2020 12:11 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Wed, 16 Dec 2020 12:11 AM IST
विज्ञापन
crime
ज्ञानपुर (भदोही)। कोइरौना थानाक्षेत्र के डुहिया इनार गांव में अधेड़ किसान की हत्या अवैध संबंधों के चलते हुई थी। छोटी बहू से अवैध संबंध को लेकर मृतक की पत्नी और बड़ी बहू ने गड़ासे से उसकी हत्या की थी। पुलिस ने घटना का खुलासा करते हुए वारदात में प्रयुक्त गड़ासा बरामद कर लिया और सास-बहू के खिलाफ हत्या का मुकदमा दर्ज कर दोनों को जेल भेज दिया गया है। पुलिस लाइन सभागार में पुलिस अधीक्षक रामबदन सिंह ने मीडिया को बताया कि 12 दिसंबर की रात करीब 11 बजे इनार गांव डुहिया निवासी गुलाब यादव (55) की हत्या हो गई थी। कोइरौना पुलिस और क्राइम ब्रांच की तफ्तीश और पूछताछ में मृृतक गुलाब यादव की पत्नी और बड़ी बहू ने गड़ासे से उसकी हत्या करने की बात स्वीकार कर ली। आरोपी महिलाओं ने बताया कि चार साल पूर्व गुलाब ने तीसरे बेटे की शादी पूरे झम्मन गांव में तय की थी। लेकिन उसने दूसरी लड़की से शादी कर ली। लोकलाज से बचने के लिए गुलाब ने पूरे झम्मन गांव की लड़की की शादी छोटे बेटे राजा से करा दी। शादी के बाद राजा पत्नी को लेकर मुंबई चला गया। गर्भवती होने पर उसे मायके छोड़ दिया। कुछ दिन बाद उसे बेटी हुई। बाद में वह ससुराल आई तो ससुर गुलाब ने प्रलोभन देकर उसके साथ नाजायज संबंध बना लिए जिसे लेकर आए दिन घर में विवाद होता था। इस पर ससुर अपनी पूरी संपत्ति छोटी बहू और नातिन के नाम करने की धमकी देता था। इससे उसकी पत्नी और बड़ी बहू परेशान थे। 12 दिसंबर की रात सास और बड़ी बहू गुलाब यादव के कमरे में गई तो छोटी बहू वहीं थी। इनके हाथ में गड़ासा देखकर वह वहां से भाग गई। दोनों ने गड़ासे से गुलाब यादव के गले में वार किया, लेकिन वह नहीं मरा। बचने के लिए इधर-उधर दौड़ा लेकिन कहीं कोई सहयोग नहीं मिला। छोटी बहू ने अपने भाइयों को फोन कर जानकारी दी। भाइयों के कहने पर उसने पुलिस को सूचना दी। एसपी ने बताया कि घटना में प्रयुक्त गड़ासा, मृतक का मोबाइल और खून सनी दोनों महिलाओं साड़ी बरामद कर ली गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed