फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bhadohi News ›   crime, bhadohi news

Bhadohi News: गलत शिकायत मिलने पर फरियादी के साथ चाचा को भी भेजा जेल

Fri, 22 Dec 2023 12:41 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Fri, 22 Dec 2023 12:41 AM IST
विज्ञापन
crime, bhadohi news
तहसील में उप जिलाधिकारी कार्यालय के सामने धरनारत फरियादी और उसके चाचा को पुलिस ने बृहस्पतिवार को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया। बुधवार को तिउरी निवासी शिवम सिंह फरियाद लेकर एसडीएम के पास पहुंचे थे। जहां फरियादी की सुनवाई न होने के बाद वे कार्यालय के सामने धरने पर बैठ गए। बृहस्पतिवार की सुबह उन्हें समस्या के निस्तारण के लिए ले जाया गया। जहां उनके चाचा विनय सिंह भी पहुंचे। नापी के बाद उनकी शिकायत गलत मिली। जिस पर पुलिस ने शांति भंग में पिता-पुत्र को जेल भेज दिया।
विज्ञापन

तिउरी निवासी शिवम सिंह औराई तहसील में पहुंचे थे। जहां उन्होंने एसडीएम के समक्ष अपनी समस्या रखते हुए बताया कि भूमिधरी जमीन में सह खातेदार द्वारा मिक्सर प्लांट लगवा लिया गया है। जिसकी अभी पैमाइश नहीं हुई हैं। मांग किया कि इसकी पैमाइश कराकर समस्या का निस्तारण किया जाए। इस बीच बातों-बातों में ही चाचा-भतीजा अपनी मांग पर अड़ गए और एसडीएम कार्यालय के सामने धरना देने लगे। बृहस्पतिवार की सुबह मौके पर पहुंची पुलिस उन्हें लेकर उनकी समस्या के निस्तारण के लिए जमीन की नापी के लिए पहुंची। मौके पर एसडीएम आकाश कुमार, तहसीलदार सत्यपाल प्रजापति, नायब तहसीलदार बलवंत उपाध्याय और हल्का लेखपाल ने पहुंचकर जमीन की नापी जोखी की। इसी बीच शिकायकर्ता का चाचा भी पहुंच गए। नापी के बाद शिकायकर्ता की जमीन खाली मिली। जिसके बाद पुलिस ने शिकायतकर्ता शिवम सिंह और उनके चाचा विनय सिंह को शांति भंग की आशंका में जेल भेज दिया। नायब तहसीलदार बलवंत उपाध्याय ने बताया कि जिस भुमिधरी जमीन की पैमाइश के लिए शिवम सिंह धरने पर बैठा था। उसका बैठना निर्रथक था। जिसमें वह न्यायालय का कार्य बाधित किया और उसी के आड़ में अधिवक्ता भी हो-हल्ला मचाने लगे। जमीन की पैमाइश कराई गई, उसकी जमीन सुरक्षित रही।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed