फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bhadohi News ›   Cricketer Harsh Dubey from Bhadohi will receive three awards

Bhadohi News: भदोही के क्रिकेटर हर्ष दुबे को मिलेंगे तीन पुरस्कार

Fri, 13 Mar 2026 12:36 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Fri, 13 Mar 2026 12:36 AM IST
विज्ञापन
Cricketer Harsh Dubey from Bhadohi will receive three awards
क्रिकेटर हर्ष दुबे । स्रोत परिजन
भदोही। भारतीय क्रिकेट टीम के स्टार बल्लेबाज यशस्वी जायसवाल व शिवम दुबे के बाद जनपद के गेंदबाज हर्ष दुबे क्रिकेट जगत में चमक बिखेर रहे हैं।
विज्ञापन

गोपीगंज के तिलंगा गांव के हर्ष दुबे को भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड (बीसीसीआई) की ओर से तीन अलग-अलग कैटेगरी में पुरस्कृत किया जाएगा। 15 मार्च को नई दिल्ली में आयोजित वार्षिक पुरस्कार समारोह में उन्हें सम्मानित किया जाएगा।
विदर्भ क्रिकेट टीम की तरफ से खेलने वाले हर्ष दुबे ने 2024-25 सत्र में एलीट वर्ग में रिकॉर्ड 69 विकेट लिए थे। सर्वाधिक विकेट लेने पर हर्ष दुबे को प्रतिष्ठित माधवराव सिंधिया पुरस्कार से सम्मानित किया जाएगा।
विज्ञापन

पूरे सत्र में शानदार ऑलराउंड प्रदर्शन के लिए प्रसिद्ध लाला अमरनाथ पुरस्कार (सर्वश्रेष्ठ ऑलराउंडर) और नमन अवार्ड 2024-2025 के लिए भी चयनित किया गया है। उनकी यह उपलब्धि जनपद के अलावा विदर्भ क्रिकेट के लिए गौरव का विषय है।
विज्ञापन
विज्ञापन

हर्ष दुबे के बड़े पिता राजेंद्र दुबे और उनकी बड़ी मम्मी निर्मला देवी ने बताया कि बेटे की इस उपलब्धि से पूरा क्षेत्र गौरवान्वित महसूस कर रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed