{"_id":"6834bf78023de6373d01dd2a","slug":"crackdown-on-village-head-and-secretary-of-kudi-khurd-notice-issued-bhadohi-news-c-191-1-svns1015-126603-2025-05-27","type":"story","status":"publish","title_hn":"Bhadohi News: कूड़ीखुर्द के ग्राम प्रधान और सचिव पर शिकंजा, नोटिस","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Bhadohi News: कूड़ीखुर्द के ग्राम प्रधान और सचिव पर शिकंजा, नोटिस
विज्ञापन
ज्ञानपुर। डीघ ब्लॉक के कुड़ीखुर्द गांव में खलिहान की भूमि पर अवैध रूप से अन्नपूर्णा भवन निर्माण का मामला तूल पकड़ने लगा है।
प्रकरण में एसडीएम शिव प्रकाश यादव ने डीघ बीडीओ को निर्देश दिए हैं कि सचिव और ग्राम प्रधान से तीन दिन में स्पष्टीकरण लेकर प्रस्तुत करें।
कूड़ी खुर्द गांव निवासी मुरलीधर ने आईजीआरएस के माध्यम से शिकायत की है कि गांव में मनमानी तरीके से खलिहान की जमीन पर अन्नपूर्णा भवन बनाया गया है।
तहसीलदार की जांच में पाया गया कि खाद्य एवं रसद विभाग का गोदाम गाटा संख्या 265 पर बनाया गया है। यह जमीन राजस्व अभिलेख में खलिहान के लिए आरक्षित है, जबकि विभाग के नाम पहले से ही गाटा संख्या 325 में भूमि दर्ज है।
इसके बावजूद खलिहान की जमीन पर गोदाम का निर्माण कराया गया। यह कार्य राजस्व संहिता के नियमों का उल्लंघन है।
यह अतिक्रमण की श्रेणी में आता है। एसडीएम ज्ञानपुर शिव प्रकाश यादव ने बताया कि बीडीओ को निर्देश दिए गए हैं।
उन्होंने कहा कि ग्राम प्रधान और पंचायत सचिव से लिखित स्पष्टीकरण लेकर प्रस्तुत करें। इस आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी।