{"_id":"670deddbe49a5908db0567a8","slug":"court-statement-of-mother-of-girl-committed-suicide-at-house-of-sp-mla-zahid-beg-2024-10-15","type":"story","status":"publish","title_hn":"Bhadohi News: सपा विधायक के घर फंदा लगाकर जान देने वाली किशोरी की मां पहुंची कोर्ट, बोली- परेशान करता था युवक","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Bhadohi News: सपा विधायक के घर फंदा लगाकर जान देने वाली किशोरी की मां पहुंची कोर्ट, बोली- परेशान करता था युवक
Tue, 15 Oct 2024 09:51 AM IST
प्रगति चंद
अमर उजाला नेटवर्क, भदोही।
अमर उजाला नेटवर्क, भदोही।
Published by: प्रगति चंद
Updated Tue, 15 Oct 2024 09:51 AM IST
सार
सपा विधायक जाहिद बेग के घर पर आत्महत्या करने वाली किशोरी की मां कोर्ट पहुंची तो उसे विवेचना अधिकारी के पास भेज दिया गया।
विज्ञापन
सपा विधायक जाहिद जमाल बेग
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
सपा विधायक जाहिद जमाल बेग के आवास पर आत्महत्या करने वाली किशोरी की मां की ओर से एक युवक के खिलाफ मुकदमा दर्ज करने की याचिका को कोर्ट ने अस्वीकार कर दिया।
विज्ञापन
मुख्य न्यायिक मजिस्ट्रेट की अदालत ने मामले की जांच कर रहे विवेचना अधिकारी के पास जाने के निर्देश देते हुए कहा कि उक्त मामले में एक मुकदमा पहले ही दर्ज है। ऐसे में मामले में दूसरा मुकदमा दर्ज करने का सवाल नहीं उठता। किशोरी की मां ने कोर्ट में याचिका दाखिल कर मोहल्ले के ही एक युवक पर गंभीर आरोप लगाया था।
विज्ञापन
याचिका में उन्होंने कहा कि था कि युवक ने उनकी बेटी को झांसा देकर उसका वीडियो बना लिया और लगातार उसे ब्लैकमेल करता था। कोर्ट ने याचिकाकर्ता को विवेचना अधिकारी के पास जाकर अपनी बात रखने की बात कही। मामले में सपा विधायक का पूरा परिवार कानून के शिकंजे में है।
विज्ञापन
कोर्ट में पेश हुए सपा विधायक जाहिद बेग
नाबालिग नौकरानी को आत्महत्या के लिए उकसाने के मामले में जेल में बंद सपा विधायक जाहिद जमाल बेग की सोमवार को एमपी-एमएलए कोर्ट में वीडियो कांफ्रेंसिंग से पेशी हुई। सुबोध सिंह की अदालत ने सुनवाई के लिए 24 अक्तूबर की तारीख देते हुए विधायक को कोर्ट में लाने का निर्देश दिया। बेटे जईम बेग की रिहाई याचिका पर पुलिस आख्या न लग पाने के कारण सुनवाई मंगलवार के लिए टाल दी गई। पुलिस ने विधायक, पत्नी और बेटे के खिलाफ केस दर्ज किया है।