फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bhadohi News ›   Couple injured after being hit by highway, referred

Bhadohi News: हाईवा की चपेट में आने से दंपती घायल, रेफर

Sun, 02 Mar 2025 11:46 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Sun, 02 Mar 2025 11:46 PM IST
विज्ञापन
Couple injured after being hit by highway, referred
थानाक्षेत्र के बरदहां पाल चौराहे पर रविवार शाम को हाइवा की चपेट में आने से दंपती घायल हो गए। प्राथमिक उपचार के बाद दोनों को वाराणसी के ट्रॉमा सेंटर रेफर किया गया। वाराणसी मछलीशहर हाइवे 731 बी का निर्माण चल रहा है। धनापुर गांव निवासी लाल बहादुर गुप्ता (52) अपनी पत्नी सुदामा देवी के साथ बरदहा में माली की दुकान के सामने फूल खरीदने के लिए अपनी बाइक खड़ी कर रहे थे। इस बीच सड़क समतली के कार्य में लगा वाहन पीछे करने के दौरान दंपती पर चढ़ा दिया। जिससे बाइक सहित दंपत्ति नीचे दब कर लहूलुहान हो गए। निजी अस्पताल में ले जाया गया, जहां प्राथमिक उपचार के बाद वाराणसी रेफर कर दिया गया। घायल व्यक्ति के भतीजा बबलू गुप्ता ने इस मामले में चालक के खिलाफ तहरीर देकर कारवाई की मांग की है। प्रभारी निरीक्षक रमेश कुमार ने बताया कि मुकदमा दर्ज किया गया है। मामले की जांच की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed